पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैत

भाकियू ने इस संकट की घड़ी में पंजाब के लिए राहत अभियान की शुरुआत की है। चंडीगढ़ स्थित किसान भवन को राहत कार्यों के लिए बेस कैम्प बनाया गया है, जहां से स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर। देशभर में भीषण बाढ़ से उत्पन्न हालात को लेकर भारतीय किसान यूनियन ;भाकियूद्ध ने केंद्र सरकार से तत्काल राहत की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र को चाहिए कि वह पंजाब समेत बाढ़ से प्रभावित सभी राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करे। राकेश टिकैत ने कहा कि देश के कई राज्य इस समय जल प्रलय से गुजर रहे हैं। खेत-खलिहान डूब चुके हैं, पशुधन बह चुका है और आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। किसान अपनी फसलें नहीं, अब अपने परिवारों को बचाने में लगे हैं। यह समय है जब सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित राहत प्रदान करनी चाहिए।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के अनुसार, इस वर्ष की भारी बारिश ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और असम जैसे राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे वहाँ भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि किसानों की खड़ी फसलें पानी में समा चुकी हैं। कहीं मवेशी बह गए हैं, तो कहीं घर ढह गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को चाहिए कि वह विशेष पैकेज की घोषणा कर तत्काल बचाव, राहत और मुआवजे का काम शुरू करे।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौत

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाकियू ने इस संकट की घड़ी में पंजाब के लिए राहत अभियान की शुरुआत की है। चंडीगढ़ स्थित किसान भवन को राहत कार्यों के लिए बेस कैम्प बनाया गया है, जहां से स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रहे हैं। राहत सामग्री एकत्र करने, जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का कार्य यूनियन की ओर से लगातार जारी है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे इस आपदा की घड़ी में मानवता का धर्म निभाएं और एकजुट होकर किसानों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि यह समय एक-दूसरे का सहारा बनने का है, क्योंकि प्रकृति का यह कहर किसी एक राज्य या वर्ग तक सीमित नहीं है। भाकियू ने सरकार से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए कुछ मांग की हैं, जिनमें विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा, प्रभावित किसानों को नुकसान का समुचित मुआवजा, आपातकालीन आधार पर राहत और बचाव कार्य तेज़ किए जाएं और दीर्घकालिक आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए ताकि भविष्य में नुकसान को रोका जा सके। राकेश टिकैत ने दोहराया कि यह संकट केवल किसानों का नहीं, पूरे देश का है, अगर किसान बर्बाद हुआ, तो देश का पेट कैसे भरेगा? उन्होंने कहा कि यह वक्त संवेदनशीलता और तत्परता का है, जिसमें सरकार, समाज और सभी नागरिकों को अपनी भूमिका निभानी होगी।

इसे भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबित

5 सितंबर को राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना होगी किसानों की टोली

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन मुख्यालय सिसौली के किसान भवन स्थित चौधरी देवीलाल पुस्तकालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता एवं यूनियन के युवा विंग के अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, और ऐसे कठिन समय में पूरे देश का किसान पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले—“विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है”

गौरव टिकैत ने कहा कि किसी भी हालत में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री या अन्य जरूरी सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव-गांव की टीमें राहत सामग्री इकट्ठा करने में जुटी हैं। हर गांव से अनाज, आटा, दाल, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुएं एकत्र की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 5 सितंबर को किसान भवन सिसौली से राहत सामग्री की बड़ी खेप पंजाब के लिए रवाना की जाएगी, जो बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेगी। बैठक में मौजूद किसानों ने एक स्वर में कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब अकेला नहीं है, बल्कि पूरे देश का किसान परिवार उनके साथ खड़ा है।

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन फॉर यूनिटीउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबितग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे

Read More »