गंगोत्री हाईवे के पास हादसा… यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, दो की मौत

देहरादून- घनसाली के घुत्तू से देहरादून जा रही विश्वनाथ सेवा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
ऋषिकेश, चंबा, गंगोत्री हाईवे के पास हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में दोनों लोगों की मौत हो गई। घायलों को उपचार दिया जा रहा है। बस हादसा नागनी और आमसेरा के बीच हुआ है। विश्वनाथ सेवा बस घनसाली के घुत्तू से देहरादून जा रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUMBAI-सुबह-सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *