मुजफ्फरनगर-जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, सात गिरफ्तार

भोपा में 96,000 रुपये के साथ चार जुआरी दबोचे, छपार में गश्त के दौरान तीन गिरफ्तार, फरार अभियुक्त की तलाश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोपा और थाना छपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान कुल सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल 98,600 रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। फरार एक आरोपी की तलाश जारी है।
भोपा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। थाना पुलिस को खबर मिली थी कि एक स्थान पर बड़ा जुआ कराया जा रहा है। पुलिस टीम ने वहां पर छापा मारा और हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 96,000 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। यहां पर पुलिस ने तहसीम उर्फ तहसीन पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम करहेडा, परवेज पुत्र भूरा, मोहसीन पुत्र हासिम और फरीद पुत्र इकबाल निवासी गण ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली को गिरफ्तार किया। तहसीम के पास से 6,000, परवेज से 7,000 और मोहसीन के पास से 5,500 रुपये बरामद हुए, जबकि जुआ स्थल से अलग से पुलिस को 77,500 की नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक विवेक चौधरी, शेलेन्द्र सिंह, साजिद अली और कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, अमित कुमार व सुरेन्द्र कुमार तथा महिला कांस्टेबल नेहा शामिल रहे।
वहीं, छपार थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। थाना छपार पुलिस ने गश्त के दौरान बिजोपुरा रोड पर जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। छपार पुलिस ने बताया कि इस कार्यवाही में माशूम पुत्र शहजुद्दीन, आरिफ पुत्र शहरी और इरशाद पुत्र गुलशेर निवासीगण ग्राम छपार को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि संसार पुत्र शाहबुद्दीन उर्फ चौपडा मौके से फरार हो गया। इनके पास से पुलिस ने 2600 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की है। धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शुभम त्यागी और रजत सिंह, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल सोहनवीर सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर शिकंजाः छह शातिर दबोचे

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »