सभासद पर हमला-ममता के घर पड़ौसन ने बरसाये ईंट-पत्थर

वार्ड 18 की सभासद ममता बालियान ने लगाया आये दिन परेशान करने का आरोप, जताया खतरा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की महिला सभासद अपनी पड़ौसन के आतंक से खासी परेशान ही नहीं बल्कि आतंकित भी हैं। उन्होंने पड़ौसन पर आये दिन परेशान करने और पत्थर बरसाकर उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए जान को भी खतरा बताया। रोका गया तो आरोपी महिला ने महिला सभासद पर भी हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने बिगड़ैल बताई जा रही पड़ौसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शहर के मौहल्ला कल्याणपुरी निवासी ममता बालियान पत्नी सतीश कुमार बालियान नगरपालिका परिषद् के वार्ड 18 से निर्वाचित सभासद हैं। उन्होंने नई मंडी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सभासद ममता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर के पड़ौस में ही एक महिला मोना पुत्री अजीत सिंह कुछ समय से अकेले ही अपने परिवार से अलग रह रही है। आरोप है कि मोना सूखा नशा करती है और उसकी गतिविधि भी संदिग्ध रहती हैं। मोना अक्सर ही विवाद करती रहती है। झगड़ा करने पर उसके भाई, पिता और माता भी आकर उसका ही साथ देने लगते हैं। महिला सभासद का कहना है कि वो मोना की झगड़ालु प्रवृत्ति और विवाद के कारण हमेशा ही डरी और सहमी रहती हैं। महिला सभासद ममता ने पुलिस को बताया कि उनके मकान पर चिनाई मिस्त्री और मजदूर लगे हुए हैं। 4 सितम्बर को मोना ने उनके साथ आकर अभद्रता की और हाथों में ईंट उठाकर मारने की धमकी भी दी। इसके अगले दिन सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच मोना ने छत पर आकर महिला सभासद की कार पर ईंट और पत्थर बरसाकर आगे और पीछे से शीशे तोड़ते हुए गाड़ी की छत भी क्षतिग्रस्त कर दी। फिर दोबारा घर के सामने आकर चेतावनी दी और कार पर फिर पत्थर बरसाने लगी। महिला सभासद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला सभासद दो बार गई थाने, पुलिस ने नहीं सुनी बात, एसएसपी ने कराया मुकदमा
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की महिला सभासद ममता बालियान ने उन पर पड़ौसन द्वारा किये गये हमले को लेकर दो बार थाने जाकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई भी सुनवाई नहीं की, फिर एसएसपी से शिकायत की तो उनकी फरियाद पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ। ममता बालियान ने बताया कि घटना 4 सितम्बर को हुई, मिस्त्रियों को धमकाने के दौरान मोना की सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। अगले दिन कार को तोड़ दिया। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और मौके पर आये पुलिसकर्मियों के साथ थाने जाकर मोना के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। मोना ने उसी दिन उनके घर के बाहर आकर फिर कार को तोड़ा और हंगामा किया तो वो फिर थाने गई और पुलिस से शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी पुलिस टाल मटोल करती रही। 10 सितम्बर को उन्होंने एसएसपी संजय वर्मा से मिलकर लिखित शिकायत दी तो पुलिस ने मुकदमा कायम किया है।

इसे भी पढ़ें:  गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयांस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंचवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »