बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करने पर ग्राम प्रधान को तालीबानी धमकी

फोन पर गांव से निकालने, सोशल मीडिया पर हत्या करने की चेतावनी, गाली गलौच के आरोप में चार आरोपी नामजद

मुजफ्फरनगर। एक मुस्लिम ग्राम प्रधान द्वारा बांग्लादेश से घुसपैठ के सहारे भारत में रहने वाले बांग्लादेशी मुस्लिमों को यहां से निकालने के भारत सरकार के अभियान का समर्थन और बांग्लादेशी मुस्लिमों की घुसपैठ के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर बयान देने की रंजिश में गांव के लोगों ने हत्या करने की धमकी दी, गाली गलौच की और मस्जिद में ऐलान कराने की बात कहकर लोगों को भड़काने का प्रयास किया। इससे भयभीत प्रधान ने पुलिस से शिकायत कर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा के प्रधान चौधरी परवेज आलम पुत्र गय्यूर ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को शिकायत की है कि कुछ लोगों से उसकी जान को खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान परवेज ने पुलिस को बताया कि वो कसेरवा का मौजूदा प्रधान है और जनप्रतिनिधि होने के नाते वो बिना भेदभाव के गांव, समाज और लोगों के हितों को लेकर कार्य करता है। सामाजिक कार्य भी वो व्यस्त रहता है। गरीबों की बेटियों को शादी अनुदान दिलाने, बीमारों का यहां से लेकर दिल्ली तक के अस्पतालों में उपचार कराने में मदद के साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द्र के लिए कार्य करता है। परवेज ने बताया कि वो एक राष्ट्रवादी मुसलमान होने के कारण धार्मिक आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करता और न ही हिंदू मुस्लिम की राजनीति करता है। वो अपने राष्ट्र से प्रेम करता है।
परवेज ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व योजना आयोग की सदस्य सईदा हमीद तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ करने वाले मुस्लिमों को लेकर दिये गये बयान से वो आहत हुआ। इन दोनों ने कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठिये मुस्लिम भारत में ही रहेंगे। परवेज ने बताया कि 26 अगस्त को दिल्ली के कान्स्टीट्यूट क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सईदा हमीद और प्रशान्त भूषण के इस बयान का खुले तौर पर विरोध किया था। इस कार्यक्रम की न्यूज चैन्ल पर प्रसारित वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई।
परवेज का आरोप है कि इसी वीडियो के कारण गांव में कुछ लोग उससे रंजिश रखने लगे। इसमें इन लोगों ने गांव से बाहर के कुछ असामाजिक तत्वों और कट्टरपंथी सोच वाले लोगों को भी अपने साथ शामिल किया और इनमें शामिल शरीफ पुत्र रकमुदीन निवासी कसेरवा ने फोन कर उनको तालिबानी धमकी दी। आरोप है कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गांव से बाहर निकलवाने के लिए ग्रामीणों को भड़काने का काम करते हुए हत्या की धमकी भी दी गई। परवेज ने पुलिस को बताया कि शरीफ के साथ ही गांव के ही निवासी शहजाद पुत्र नवाब उर्फ चीनी तथा हारून पुत्र तराबु तथा गांव पुरबालियान निवासी इसरार पुत्र बोका पुत्र असलम ने सोशल मीडिया और व्हाटसएप गु्रप पर परवेज के नाम पर गाली गलौच करते हुए मिलते ही जान से मारने की धमकी दी है। परवेज का कहना है कि इन धमकियों से वो भयभीत है और परिवार की जान को भी खतरा बताया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा माल

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  गांव नरा में भड़के नेताजी, जेई को दे डाली खुलेआम धमकीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी से हर छह महीने में तीर्थ यात्रा पर जाते हैं

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »