वाह री पुलिस! आदमी एक, शिकायत एक और मुकदमे दो…

चरथावल थाने में एफआईआर दर्ज करने में सामने आई बड़ी लापरवाही, एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हो गई दो एफआईआर

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाने में एफआईआर दर्ज करने में हुई भारी गड़बड़ी ने पुलिस की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। एक ही शिकायत पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर दिए गए, जिससे पुलिस की लापरवाही भी उजागर हो गई। पुलिस की इस गलती पर सवाल किए जाने पर अधिकारियों ने गलती मानते हुए एक एफआईआर निरस्त कराई, लेकिन इस घटना ने थाने की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मुकदमा एक महिला और उसके चार बच्चों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस की इस लापरवाही पर लोगों के बीच यही चर्चा है कि किसी की एफआईआर दर्ज करने के लिए बाल की खाल निकालने वाली पुलिस ने यह अपराध कैसे कर दिया। एक व्यक्ति, एक शिकायत, एक ही धाराएं लेकिन मुकदमे दो दर्ज कर दिए गए, इसकी जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
थानों और चौकियों में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आम लोगों की सुनवाई कितनी संवेदनशीलता से करते हैं, ये कोर्ट और बड़े अधिकारियों की चौखट पर खड़े फरियादियों की लाइन को देखकर ही तय किया जा सकता हैै। थानों में एक एक शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ितों ने न जाने क्या-क्या करना पड़ता है। सुनवाई न होने पर आला अफसर और कोर्ट ही उनका सहारा बचता है। हम खुद देख सकते हैं कि एसएसपी या दूसरे अधिकारियों के साथ ही कोर्ट के आदेशों पर कितने मुकदमे थानों में दर्ज किये जा रहे हैं। ये साबित करता है कि थानों और चौकियों पर सुनवाई शिथिल है।
ऐसे में एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली और सूझबूझ को भी कई गंभीर सवालों के घेरे में लाकर खड़ा करता है। मामला चरथावल थाने का है। यहां पर गांव नंगला राई निवासी 45 वर्षीय अनीस पुत्र रज्जाक ने पुलिस से शिकायत करते हुए अपनी तहरीर दी। अनीस की शिकायत पर यह तहरीर राजेश कुमार पुत्र स्व. रणजीत कुमार निवासी ग्राम अलमासपुर द्वारा लिखी गई। इसमें अनीस की ओर से आरोप लगाया गया है कि 13 सितम्बर की सुबह 8 से 9 बजे के बीच उसी के गांव के निवासी रिहाना उर्फ सल्लो पत्नी नफीस, उसकी पुत्रियों शहनाज और फरहाना तथा पुत्रों जावेद और फारूख ने उनके घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएचओ चरथावल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के निर्देश पर महिला हैड कांस्टेबल नम्बर 866 कामिनी ने इसको बीएनएस की धारा 191-2, 333, 115-2, 352 और 351 के तहत एफआईआर नम्बर 232/25 के रूप में रोजनामचा यानि जनरल डायरी में दर्ज की और ऑनलाइन पोर्टल पर भी इसको जारी कर दिया गया।
यहां तक सभी कुछ ठीक रहा, लेकिन अनीस की इसी शिकायत पर इन्हीं आरोपियों के खिलाफ ऐसी ही धाराओं में दूसरी एफआईआर नम्बर 233/25 भी दर्ज कर ली गई और उसको ऑनलाइन जारी भी कर दिया गया। इस दूसरी एफआईआर में सभी कुछ वही रही, लेकिन एफआईआर दर्ज करने का समय बदला गया। एफआईआर नम्बर 232 में समय 15ः36 दिखाया गया है, जबकि एफआईआर नम्बर 233 में यह समय 16ः18 दर्शाया गया है। यह दूसरी एफआईआर भी महिला हैड कांस्टेबल कामिनी के द्वारा ही दर्ज की गई है। इस सम्बंध में एचएचओ चरथावल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह का कहना है कि गलती से एक ही शिकायत की दो एफआईआर दर्ज हो गई हैं। कहा कि यह मानवीय भूल की वजह से हुआ और दूसरी एफआईआर सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपने आप ही जम्प हो जाने से इसकी ऑनलाइन कॉपी भी जारी हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरी एफआईआर को निरस्त करा दिया गया है। बता दें कि किसी भी मुकदमे के लिए एफआईआर नम्बर ही महत्ववूर्ण होता है और एफआईआर को निरस्त करने की भी पूरी प्रक्रिया का पालन करना होता है।

इसे भी पढ़ें:  साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »