अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में लहराया भाकियू का हर अंगोछा

श्रीलंका से स्वदेश लौटा भाकियू का प्रतिनिधिमंडल, विश्व मंच पर राकेश टिकैत ने उठाई किसान हितों की आवाज

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका के कैंडी शहर में आयोजित दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन से स्वदेश लौट आया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किया। इस मंच पर राकेश टिकैत ने किसानों के वैश्विक मुद्दों को उठाते हुए भारतीय किसानों की समस्याओं की जड़ पंूजीवाद की नीति को बताया। सम्मेलन में दुनियाभर से 140 देशों के किसान संगठनों, सामाजिक आंदोलनों और समूहों ने भाग लिया। इसमें भूमिहीन श्रमिकों, मछुआरों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और प्रवासी श्रमिकों तक की आवाज गूंजी। सम्मेलन का मुख्य केंद्र बिंदु खाद्य संप्रभुता, किसान अधिकार और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा था।
सम्मेलन के अंतिम दिन चौ. राकेश टिकैत ने श्रीलंका शासन-प्रशासन और विभिन्न देशों से आए सहयोगी प्रतिनिधियों को किसान यूनियन का हरा पटका यानि अंगौछा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल विचार-विमर्श नहीं बल्कि किसान समुदाय की वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का आयोजन नयेलेनी संस्था द्वारा किया गया। यह नयेलेनी का तीसरा वैश्विक सम्मेलन रहा। इसमें पारित कैंडी घोषणा 2025 पारित किया गया, इस घोषणा पत्र में पूंजीवाद और साम्राज्यवाद को सबसे बड़ा संकट बताते हुए कहा गया कि भूमि, जल, बीज और संसाधनों का निजीकरण किसानों के अस्तित्व पर सीधा हमला है। घोषणा में जलवायु संकट, युद्ध, दमन और विस्थापन जैसी चुनौतियों को गंभीर खतरे के रूप में चिन्हित किया गया। साथ ही कॉर्पाेरेट मीडिया और तकनीक को दमनकारी औजार करार दिया गया।

राकेश टिकैत ने बताया कि पारित घोषणापत्र में जाति, नस्ल, वर्ग और लिंग भेदभाव का अंत, नारीवादी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, युवाओं की नेतृत्वकारी भूमिका सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा की रक्षा, संसाधनों पर कब्जे के खिलाफ अभियान रहे तो वहीं वैश्विक एकजुटता का संदेश प्रमुख रूप से किसानों के लिए दिया गया। भाकियू प्रतिनिधिमंडल में चौ. राकेश टिकैत के अलावा राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, प्रदेश महासचिव व नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, प्रदेश महासचिव अशोक घटायन, एनसीआर युवा विंग अध्यक्ष मोन्टू चौधरी, अंशिता बालियान, धर्मवीर सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति ने फिर बढ़ाई जिले की शान, हैदराबाद से मिला राष्ट्रीय सम्मान

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »