नई दिल्ली- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा आवेदन शुल्क को 1,00,000 डॉलर तक बढ़ाने के फैसले के बाद उद्योग जगत में गहरी चिंता फैल गई है। इस घोषणा के तुरंत बाद माइक्रोसॉफ्ट और जेपी मॉर्गन जैसी बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच1-बी वीजा के शुल्क में भारी बढ़ोतरी के फैसले ने उद्योग जगत में खलबली मचा दी है। ट्रंप के एलान के बाद कई अमेरिकी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों जो जल्द वापस लौटने के लिए कहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने एच-1बी और एच-4 वीजा धारकों को निकट भविष्य में अमेरिका में ही रहने की सलाह दी है।
अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई
देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डालनवाला थाने में दर्ज उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो क्लिप और उनके जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस और एसओजी की टीम लंबे समय से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। रविवार को पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून लाया गया। इसके बाद डालनवाला थाने में कानूनी





