CBSE Datesheet 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित टाइमटेबल जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित डेटशीट घोषित कर दी है। नई जानकारी के अनुसार, परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की मुख्य तिथियां

  • कक्षा 10वीं (पहला चरण): 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026
  • कक्षा 10वीं (दूसरा चरण): 15 मई से 1 जून, 2026
  • कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा: 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026
इसे भी पढ़ें:  अंग्रेजों ने लिया 35000 का कर्ज, 109 साल बाद पोते ने खोला हिसाब!

आयोजित होने वाली परीक्षाओं की श्रेणियां

इस अवधि के दौरान निम्नलिखित परीक्षाएं होंगी:

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं
  • कक्षा 12 के खेल छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं
  • कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं
  • कक्षा 12वीं की पूरक (Supplementary) परीक्षाएं

सीबीएसई के मुताबिक, इस बार लगभग 45 लाख छात्र देश और विदेश से इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। इनमें भारत में 204 विषय और 26 देशों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  लालकिला से चोरी हुए 1.5 करोड़ के स्वर्ण कलश का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार | Delhi Police

समय पर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम, मूल्यांकन कार्य और पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रियाएं भी तय समय सीमा के भीतर कराई जाएंगी।

सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभी जारी की गई डेटशीट अस्थायी है। स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों की अंतिम सूची भेजे जाने के बाद बोर्ड अंतिम तिथि-पत्र जारी करेगा।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *