सपा प्रमुख अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को आज़म ख़ान से करेंगे मुलाक़ात, रैली से पहले सियासी हलचल तेज़

लखनऊ/रामपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को पार्टी के वरिष्ठ नेता और कद्दावर चेहरा आज़म ख़ान से मिलने रामपुर जाएंगे। यह मुलाक़ात ऐसे समय पर हो रही है जब बसपा सुप्रीमो मायावती की लखनऊ में 9 अक्टूबर को होने वाली रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश का यह दौरा रणनीतिक रूप से तय किया गया है, क्योंकि हाल के दिनों में आज़म ख़ान के बसपा से नज़दीक़ी की चर्चाएँ तेज़ रही हैं।

आज़म ख़ान का तंज और बयान

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद से ही आज़म ख़ान लगातार सुर्ख़ियों में हैं। बुधवार को रामपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा—

“वो बड़े नेता हैं। अगर मेरे बारे में कुछ कहते हैं तो यह उनका बड़प्पन है। वो नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के बेटे हैं और हमारे लिए भी उतने ही अज़ीज़ हैं, जितने नेताजी रहे होंगे।”

आज़म ने यह भी कहा कि उनके पास अब तक मोबाइल तक नहीं है और पांच साल दूर रहने के कारण उन्हें अपनी पत्नी का नंबर तक याद नहीं रहा। उन्होंने खुद को “बड़ा आदमी” कहने से इनकार करते हुए कहा कि वे तो सिर्फ “ख़ादिम और सेवक” हैं।

अखिलेश का यात्रा कार्यक्रम

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे प्राइवेट जेट से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से बरेली रवाना होंगे। वहाँ से सड़क मार्ग द्वारा सीधे रामपुर स्थित आज़म ख़ान के आवास पहुँचेंगे। यहाँ करीब एक घंटे का कार्यक्रम तय है। इसके बाद वे वापस लखनऊ लौट आएंगे।

केस वापसी और 2027 चुनाव पर बयान

जब पत्रकारों ने अखिलेश की उस बात पर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा सरकार आने पर आज़म ख़ान के सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे, तो आज़म ने कहा—

“शायद इसकी ज़रूरत ही न पड़े। अगर इन मामलों में दम होता तो मैं आज बाहर न होता। छोटी अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुझे इंसाफ़ की उम्मीद है। एक दिन मैं बेदाग़ हो जाऊँगा।”

2027 में सपा की संभावनाओं पर आज़म ने कहा कि भविष्यवाणी करना उनके बस की बात नहीं है। हालांकि उन्होंने अखिलेश के प्रति अपना भरोसा जताते हुए कहा कि वे उनके भले और सपा की मज़बूत सरकार की कामना करते हैं।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। बैठक में समिति

Read More »