पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी दूर तक दहशत

बिजनौर- नहटौर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर स्थित पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज करीब दस किलोमीटर दूर तक सुनी गई। अचानक हुए धमाके से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फैक्ट्री के आसपास धुएं का गुबार उठता देखा गया।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। नहटौर पुलिसए फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया क घटना रविवार सवेरे 7.30 बजे के आसपास की है। दो.तीन आदमियों के घायल होने की सूचना है। पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस सीकरी बुजुर्ग निवासी भूदेव सिंह के नाम है। आशीष समेत कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बित

Also Read This

पीएम मोदी ने बदली देश की तस्वीर, जनकल्याण और सुशासन को मिली नई दिशाः सोमेन्द्र तोमर

पीएम मोदी के संकल्प के साथ यूपी के विकास में जुटे सीएम योगी, विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण

Read More »

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »