एडीएम वित्त ने किया नगर पंचायत पुरकाजी के रैन बसेरे का निरीक्षण

चेयरमैन जहीर फारूकी की कार्यप्रणाली को बताया सराहनीय, दीपावली से पहले रैन बसेरा होगा पूरी तरह दुरुस्त

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर में विकास की रफ्तार लगातार नई दिशा लेती दिख रही है, जहां प्रशासनिक निगरानी और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी मिलकर ज़मीनी बदलाव ला रही है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में नगर में सुविधाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों को अब प्रशासनिक अमला भी सराह रहा है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र सिंह ने अचानक नगर पंचायत पुरकाजी पहुंचकर रैन बसेरे का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान नगर की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर उन्होंने चेयरमैन जहीर फारूकी की कार्यप्रणाली को प्रशंसनीय बताया।
पुरकाजी नगर पंचायत में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र सिंह ने चेयरमैन जहीर फारूकी के साथ रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी को दीपावली से पूर्व रैन बसेरे की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एडीएम ने विशेष रूप से पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
निरीक्षण को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि नगर में हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं और रैन बसेरा उसका एक अहम हिस्सा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दीपावली से पहले सभी आवश्यक सुधार कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी की सक्रियता और विकास कार्यों के प्रति उनकी सजगता लगातार नगरवासियों के बीच सकारात्मक चर्चा का विषय बनी हुई है। चाहे स्वच्छता अभियान हो या जनसुविधा से जुड़ी कोई व्यवस्था, चेयरमैन द्वारा समय-समय पर की जा रही पहल प्रशंसनीय है। इस मौके पर लेखपाल प्रदीप सैनी, लिपिक समर काज़मी, सफाई नायक रविकांत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान में सामान जब्त

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत, परिजनों में कोहरामइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरनामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट

Read More »