अयोध्या में भीषण धमाका: मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगलाधारी गांव में गुरुवार शाम एक जोरदार धमाके से मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। आवाज इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई और मलबा 200 मीटर तक जा बिखरा।

 

इस हादसे में घर मालिक रामकुमार कसौंधन उर्फ पप्पू, उनके दो बेटे लव (8) और यश, बेटी इशी तथा साली वंदना की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी अभी लापता बताई जा रही है। एक मजदूर रामसजीवन घायल हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  7 मई से जनगणना अभिया का शुभारंभः उमेश मिश्रा

धमाके के बाद आसपास के लोग घबरा गए। सूचना पर प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के घर खाली कराए गए और रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान में फटा प्रेशर कुकर और सिलेंडर मिला है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि LPG सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ, हालांकि कुछ लोग इसे पटाखा निर्माण से जुड़ा हादसा बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

अधिकारियों ने बताया कि एक साल पहले भी इसी गांव में ऐसा धमाका हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी।

जिला अधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे विस्फोट की सूचना मिली थी। फोरेंसिक टीम ने जांच की है और प्राथमिक तौर पर किचन क्षेत्र में धमाका होने की बात सामने आई है क्योंकि सारे बर्तन क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले।

इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को जनता ने नकारा, यूपी में होगा और भी बुरा हालः कपिल देव

यह घटना पिछले चार दिनों में अयोध्या में दूसरी बार विस्फोट की है। इससे पहले 5 अक्टूबर को बीकापुर कोतवाली के पास धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *