मिलावटखोरी पर अंकुशः 52 हजार की 400 किलो मिठाई-पेस्ट कराया नष्ट

दीपावली से पूर्व मिलावटी मिठाई और पेय पदार्थों की खपत रोकने को खाद्य विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज जैसे पावन पर्वों से पूर्व बाजारों में खाद्य वस्तुओं की मांग चरम पर होती है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने लगते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए वहां से नमूने लिए गए और उनको जांच के लिए भेज दिया गया। इन प्रतिष्ठानों पर मिलावटी अथवा संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के पाये जाने पर उनको मौके पर ही नष्ट किया गया।

इसे भी पढ़ें:  शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति

खाद्य विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि आगामी दिनों में आ रहे दीपावली सहित अन्य प्रमुख पर्वों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच की।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा मैसर्स मिलन स्वीट्स पानीपट खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग जानसठ पर टीम ने चैकिंग की। यहां से चमचम मिठाई के दो तथा घीया की लॉज का एक नमूना संदेह के आधार पर संग्रहित किया गया। अनुमानित मूल्य 28,000 रुपये कीमत की 100 किग्रा. चमचम मिठाई को मिलावटी पाए जाने की आशंका में सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने अपने समक्ष ही मौके पर विनष्ट कराया। इसके साथ ही जानसठ क्षेत्र के गांव बसायच में मैसर्स नेचुरल फूड्स के यहां छापा मार कार्यवाही में गाजर का पेस्ट, रेड चिली सॉस के एक-एक नमूने लिए गए। यहां पर 4 हजार रुपये मूल्य के 100 किग्रा. गाजर का पेस्ट और 20 हजार रुपये मूल्य के 200 किग्रा. रेड चिली सॉस को अस्वच्छ एवं संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल विनष्ट कराया गया। इनको जमीन में गडढा खोदकर मौके पर ही दबाया गया।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

उन्होंने बताया कि मैसर्स रजत जैन डेयरी पर मिश्रित दूध और पनीर के एक-एक नमूने लिए गए, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम द्वारा कुल 8 खाद्य नमूने एकत्र कर खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, विशाल चौधरी, वैभव शर्मा, मनोज कुमार एवं कुलदीप सिंह शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि इस छापामार कार्यवाही के अतिरिक्त जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ सुनील तेवतिया प्रकरणः एनयूएफडी ने मीडिया को चेताया, कहा-रची गई साजिश

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »