आईएमए मुज़फ्फरनगर में डॉ. यश अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सचिव बने

चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से चुनी एसोसिएशन की नई टीम, वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद पर डॉ. पंकज सिंह का नाम तय

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मुज़फ्फरनगर शाखा की वार्षिक बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस बार डॉ. यश अग्रवाल को अध्यक्ष और अभिषेक गौड को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. ईश्वर चंद्रा का चयन किया गया।
बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की घोषणा भी की गई, जिसमें डॉ. पंकज सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिससे चिकित्सकों के बीच आपसी सामंजस्य और संगठन के प्रति विश्वास की झलक मिली। कार्यकारिणी चयन के दौरान चिकित्सकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह संदेश दिया कि आईएमए का मुख्य उद्देश्य सदैव चिकित्सकों के हितों की रक्षा और समाज में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करना रहेगा।
मीडिया प्रभारी डॉ. अनुज माहेश्वरी ने जानकारी दी कि बैठक की अध्यक्षता पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी ने की, जबकि संचालन का कार्य डॉ. मनोज काबरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के दौरान आईएमए द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित चिकित्सकों ने सराहा और पूर्व कार्यकारिणी को बधाई दी। बैठक में डॉ. एसी गुप्ता, डॉ. आरएस गोयल, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. डीएस मलिक, डॉ. अशोक, डॉ. एनबी गौड, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ गोयल, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. संजीव जैन, डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. असरार, डॉ. अश्वमेघ बालियान, डॉ. मयंक अरोरा, डॉ. रवि त्यागी, डॉ. सुमित, डॉ. विकास, डॉ. सुजीत, डॉ. तनेजा, डॉ. आमोद, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. अनुभव जैन, डॉ. अभिनव, डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. शेफाली सिंह, डॉ. अनीता, डॉ. निशा मालिक, डॉ. रेनू, डॉ. दीपशिखा जैन, डॉ. शिल्पी आदित्य समेत अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  वॉलीबॉल खेलते हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार

Also Read This

कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।   प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था।

Read More »

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »