आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगी

पीड़ित ने फौजी सहित दो शातिरों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, 33 रुपये से 23 हजार तक नौ ट्रांजक्शन कराई

मुजफ्फरनगर। पुरानी करेंसी को करोड़ों में बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने एक युवक से ठगी की है। महज़ आठ रुपये के तीन पुराने नोटों की कीमत 90 लाख रुपये बताकर ठगों ने 89 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवक ने ठगी का अहसास होने के बाद फौजी सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। ठगों ने 33 रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक की नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शन कराकर रकम ऐंठी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा के मौहल्ला शंकर पट्टी निवासी प्रवीन कुमार पुत्र त्रिलोक चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 अक्टूबर को वो मोबाइल फोन पर अपनी फेसबुक पर कुछ वीडियो को देख रहा था। इसी बीच स्क्रालिंग के दौरान उसके समक्ष एक वीडियो आई, जिसमें पुराने नोट और सिक्के खरीदने का अच्छा खासा ऑफर दिया गया था। इस वीडियो पर प्रवीन ने टच कर दिया और फिर व्यस्त हो गया। इसके बाद प्रवीन के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। रिसीव करने पर बातचीत में व्यक्ति ने अपना नाम नितिन कुमार बताया और पुराने नोट व सिक्के बेचने के लिए अच्छा खासा ऑफर किया और पुराने नोट की फोटो व्हाटसएप पर भेजने के लिए कहा।
प्रवीन ने व्यक्ति की बात मानते हुए एक, दो और पांच रुपये के भारतीय करेंसी के पुराने नोट व्हाटसएप कर दिये। प्रवीन ने बताया कि नितिन नामक व्यक्ति ने इन तीनों नोटों की वास्तविक कीमत 90.40 लाख रुपये बताते हुए खरीदने का ऑफर किया। अगले दिन 5 अक्टूबर को नितिन ने प्रवीन को फोन किया और आधार कार्ड व एक फोटो मांगा। ये दोनो उसने व्हाटसएप कर दिये। नितिन ने इसके लिए शुल्क के रूप में एक स्कैनर भेजकर पहले 33 और फिर 320 रुपये का भुगतान करवाया। इसके बाद एक प्रमाण पत्र प्रवीन को भेजा गया। 6 अक्टूबर को फिर से एक अज्ञात कॉल आई, इसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार फौजी बताते हुए प्रवीन से कहा कि वो तीनों नोट खरीदने के लिए 90.40 लाख रुपये की रकम लेकर इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट पर आ चुके हैं, यहा चैकिंग के कारण कुछ भुगतान करना होगा। प्रवीन को ठगों ने पूरी तरह से अपने झांसे में ले लिया और उससे सात बार ट्रांजक्शन कराकर अलग अलग एकाउंट में रकम डलवाई, कुल 89003 रुपये प्रवीन ने नौ ट्रांजक्शन में ठगों को दे दिये। इसके बाद भी और पैसों की मांग किये जाने पर प्रवीन को ठगी का शक हुआ। एसएचओ चरथावल जसवीर सिंह ने बताया कि प्रवीन की शिकायत पर नितिन और मनोज फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।

पीएनबी एप सेवा देने के नाम पर 4.30 लाख की रकम हड़पी
मुजफ्फरनगर। डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के बीच शहर में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) की मोबाइल एप सेवा दिलाने के नाम पर ठगों ने एक व्यक्ति से 4 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर डाली। बैंकिंग सेवा का लाभ उठाने के चक्कर में पीड़ित ने जब तक धोखाधड़ी को समझा, तब तक उसके खाते से रकम उड़ चुकी थी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारम्भ कर दी है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के हरि वृन्दावन सिटी निवासी विनय कुमार पुत्र राज सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2 सितम्बर को वो अपने घर पर ही था, इसी बीच एक अज्ञात कॉल मोबाइल फोन पर आई। उसने कॉल को रिसीव किया तो एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दी। इस व्यक्ति ने उससे पूछा कि आप पीएनबी वन एप की सेवा लेने के लिए इच्छुक हैं, तो विनय ने व्यक्ति को बताया कि उसका खाता पीएनबी में ही है, इसलिए वो यह एप सेवा लेने का इच्छुक है। इसके बाद फोन करने वाली व्यक्ति ने विनय को फोन पर एपीके लिंक भेजा और उस पर फारमेट भरने के लिए कहा। विनय ने फोन पर एपीके लिंक खोलकर फारमेट भरा। आरोप है कि लिंक खोलने के बाद उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया और उसके बैंक खाते से दो बार की ट्रांजक्शन में 4.30 लाख रुपये उड़ा लिये गये। थाना प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज रोड पर छात्रा के अपहरण का प्रयास, आरोपी दबोचा

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंपइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज रोड पर छात्रा के अपहरण का प्रयास, आरोपी दबोचामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »