दिल्ली- तकनीकी कार्य के कारण उत्तर रेलवे की दिल्ली आरक्षण सेवाएं 2 नवंबर की मध्यरात्रि में दो घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। रेलवे के अनुसार, 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि में पुराने कोर स्विच को नए कोर स्विच में स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सेवाएं दो घंटे के लिए प्रभावित होंगी। हालांकि, कार्य होने के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी, 2 नवंबर की रात 12:05 से 02:05 बजे तक दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान पीएनआर पूछताछ, आरक्षण, इंटरनेट बुकिंग, टिकट रद्दीकरण, चार्ट तैयार करना, ईडीआर, प्राइम्स एप्लीकेशन और उत्तरी क्षेत्र के काउंटरों पर एनटीईएस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे ने कहा है कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा
लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है





