उपराष्ट्रपति बोले— गंगा स्नान ने बदल दी जीवन दिशा, मांस छोड़ शाकाहारी बना; काशी में बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक

वाराणसी में शुक्रवार को देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पहली बार आगमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सिगरा क्षेत्र में निर्मित नाटकोट्टई धर्मशाला (सत्रम) का उद्घाटन किया, जो काशीवासियों के लिए एक नई सुविधा के रूप में तैयार की गई है।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे लगभग 25 वर्ष पूर्व, वर्ष 2000 में काशी आए थे। उन्होंने बताया कि उस समय वे मांसाहारी थे, लेकिन गंगा जी में स्नान करने के बाद उनके जीवन दृष्टिकोण में ऐसा परिवर्तन आया कि उन्होंने हमेशा के लिए शाकाहार अपनाया और मांस को त्याग दिया।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में ‘I Love Muhammad’ विवाद पर हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर संभाला हालात

 

उन्होंने कहा कि “धर्म को कभी-कभी कठिन समयों से गुजरना पड़ता है, लेकिन अंततः उसकी विजय होती है। इस इमारत का निर्माण उसी सत्य का प्रमाण है। इसे बनाने के लिए अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ा, फिर भी धर्म की जय हुई।”

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। चार घंटे तक काशी में प्रवास के बाद उपराष्ट्रपति दिल्ली लौट गए।

इसे भी पढ़ें:  ऐतिहासिक फैसलाः अधिवक्ता समीर हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी

 

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान उपराष्ट्रपति ने देश में शांति, समृद्धि और सर्वजन-कल्याण की कामना की। उन्होंने अन्नपूर्णा अम्मन देवी मंदिर में भी पूजा की और कहा कि 2021 में कनाडा से भारत वापस लाई गई देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति की वापसी एक ऐतिहासिक घटना है।

 

राधाकृष्णन ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराना आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संबंध है। उन्होंने बताया कि 140 कमरों वाला यह 10 मंजिला सत्रम, काशी में समिति द्वारा निर्मित दूसरा भवन है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा करना और युवाओं को इस पवित्र नगरी से जोड़ना है।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी टैरिफ का भारतीय शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 657 अंक गिरा, निफ्टी 200 अंक फिसला

 

उन्होंने बताया कि जिस भूमि पर अब यह सत्रम स्थित है, वहां कभी अतिक्रमण था, जिसे राज्य सरकार के प्रयासों से पुनः प्राप्त किया गया। अब यह भवन तीर्थयात्रियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करेगा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  जानिए! क्या है चन्द्र ग्रहण का समय? कब से लगेगा सूतक काल?जनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »