पीएम मोदी ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, बोले- “चिप से शिप तक भारत में बनाना है”

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कारोबारियों से कहा कि भारत का लक्ष्य “चिप से लेकर शिप तक” पूरी उत्पादन प्रक्रिया देश में ही करने का है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में आत्मनिर्भरता ही विकास की असली कुंजी है, क्योंकि जो देश दूसरों पर निर्भर रहते हैं उनकी प्रगति सीमित हो जाती है। कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर से भी मुलाकात की।

29 सितंबर तक चलेगा ट्रेड शो, रूस पार्टनर देश

ट्रेड शो 29 सितंबर तक आयोजित होगा। इस बार रूस पार्टनर देश के रूप में शामिल है। अनुमान है कि शो में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का व्यापार होगा। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो भी देखने को मिलेगा। यूपी के 40 जिलों के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। 2,400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। हर दिन सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

टैक्स सुधार पर पीएम मोदी के बयान

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले केवल 2 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री थी, लेकिन अब यह सीमा 12 लाख रुपये तक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नए GST सुधारों से इस साल देशवासियों को ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल GST को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार के समय “टैक्स की लूट” होती थी।

मोबाइल और सेमीकंडक्टर निर्माण में यूपी की ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में बनने वाले मोबाइल फोनों में से 55% उत्तर प्रदेश में तैयार होते हैं। उन्होंने घोषणा की कि नोएडा क्षेत्र में एक बड़ी सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा जल्द शुरू होगी।
उन्होंने निवेशकों से आह्वान किया—

“यूपी में निवेश कीजिए,
यहां का MSME नेटवर्क इस्तेमाल कीजिए,
और पूरे प्रोडक्ट को यहीं तैयार कीजिए।”

Also Read This

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लंबे

Read More »

Muzaffarnagar News : सुबह-सुबह GST की बड़ी दबिश, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की मिल जांच के घेरे में

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। शहर में मंगलवार सुबह उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमन रोलिंग मिल में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम सुबह-सवेरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मिल परिसर में जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मिल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस की तैनाती के बाद परिसर के बाहर भी हलचल का माहौल बना रहा। टैक्स अनियमितताओं की आशंका पर जांच प्रारंभिक

Read More »

Muzaffarnagar में मानवता शर्मसार: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News(मुजफ्फरनगर): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ छपार थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। दुकान से सामान लेने गई थी मासूम छपार कस्बे की रहने वाली एक मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसका अपहरण कर लिया और पास के जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस

Read More »