चंडीगढ़ में भिड़े कांग्रेसीः महिला नेता ने ब्लाक प्रमुख को थाने में जड़े थप्पड़, इस बात पर बढ़ा विवाद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ दिन पहले एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया गया था। इसी बात पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा और डड्डूमाजरा ब्लाक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस के बीच विवाद हो रहा था। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा और डड्डूमाजरा ब्लाक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ी कि मामला थाने पहुंच गया। गुस्से में आई ममता डोगरा ने मलोया थाने में ही अपनी ही पार्टी के ब्लाक प्रमुख को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद थाने में हंगामा मच गया। मामला वीरवार रात का है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक आपत्तिजनक फोटो से सारा विवाद शुरू हुआ। ममता डोगरा ने कहा कि फोटो उन्होंने नहीं भेजी लेकिन उन्होंने देखा कि उनके कई व्हाट्सएप ग्रुप में एक स्क्रीनशाट हरजिंदर सिंह की तरफ से शेयर किया गया, जिसमें लिखा था कि यह पोस्ट ममता डोगरा ने टीसीटी के ग्रुप में डाली है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और मलोया के पुलिस थाने पहुंच गईं। पुलिस ने हरजिंदर सिंह को भी बुलाया। सभी थाने के एक कमरे में बैठे हुए थे। इस पूरे घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें डोगरा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि स्क्रीनशाट लेकर अलग-अलग ग्रुप में क्यों डाला। इतना कह कर वह कुर्सी से उठती हैं कि हरजिंदर सिंह को एक-एक करके कई थप्पड़ मारती हैं। इस दौरान आसपास कई लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आए। इसमें पूर्व मेयर व पार्षद कुलदीप कुमार भी हैं, जो दोनों को छुड़ाते हुए नजर आए। वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही यह सारी घटना हुई। एरिया एसएचओ ने कहा कि उन्होंने दोनों के मोबाइल चेक किए हैं। नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को मामले की वीडियो वायरल होने के बाद हरजिंदर सिंह ने भी चंडीगढ़ की एसएसपी को शिकायत दी। कहा है कि थाने में पहले से ही प्लानिंग की गई थी। योजना के तहत ही अलग-अलग एंगल पर मोबाइल से वीडियो रिकार्ड की गई और उसे वायरल किया गया। इससे उनकी छवि काफी ज्यादा खराब हुई है। उन्होंने इस मामले में की शिकायत में कई लोगों के नाम भी लिए हैं और कहा है कि इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा है कि उन्होंने कोई स्क्रीनशाट वायरल नहीं किया। उन्होंने तो सिर्फ लोगों को सचेत करते हुए कहा था कि ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  अंतिम मतदाता सूची 2026: 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट

Also Read This

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »