लाल किला धमाके के बाद पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट, देवबंद और सहारनपुर में पूरी रात चेकिंग अभियान

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। विशेष रूप से सहारनपुर और देवबंद क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए यहां पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रात भर पुलिस के अधिकारी और जवान सड़कों पर गश्त करते रहे तथा संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। बताया गया है कि दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद पूरे पश्चिमी यूपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, वेष्णो देवी जाने वालों को बड़ी राहत

देवबंद, जो पहले से ही धार्मिक और सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील इलाका माना जाता है, वहां पुलिस ने मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, दारुल उलूम परिसर और धार्मिक स्थलों के आसपास सघन चेकिंग की।

इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, सीओ देवबंद अमितेश सिंह, और थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे और जांच की निगरानी की। पुलिस टीमों ने सड़कों पर वाहनों को रोककर तलाशी ली और संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों की पहचान सत्यापित की।

इसे भी पढ़ें:  नहाते समय नदी में डूबे तीन बच्चे, दो की मौत

एसपी सागर जैन ने बताया कि “देवबंद और सहारनपुर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना तलाशी जाने नहीं दिया जा रहा।”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में सहारनपुर से एक कश्मीरी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि वह जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन के समर्थन में पोस्टर चिपकाने का काम करता था। इस घटना के बाद पुलिस और भी अधिक चौकन्नी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आग

थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि “पुलिस टीमों को हर चेकपोस्ट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया गया है। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के जाने नहीं दिया जा रहा है।”
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  बेहतर इलाज का भरोसा देकर दंपति ने की लाखों की ठगीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »