मुजफ्फरनगर-पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग

हुसैनपुर कलां के युवक अनस के आत्मदाह के प्रयास में सनसनीखेज आरोप, पीड़ित की वीडियो वायरल, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद को जला लेने की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। आग में बुरी तरह झुलसे युवक ने अस्पताल पहुँचने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
ग्राम हुसैनपुर कला में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां अनस नाम के युवक ने कथित रूप से अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर मुज़फ़्फरनगर जिला अस्पताल और अंत में गंभीर हालत के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया। बताया जा रहा है कि युवक 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुका है और उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
घटना के बाद गुरूवार को युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीडियो में अनस पुलिस पर गंभीर आरोप लगाता नज़र आ रहा है। उसका दावा है कि कुछ वर्ष पूर्व उसे चोरी के शक में पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन किसी तरह के साक्ष्य न मिलने पर छोड़ दिया गया। आरोप है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने उसे दोबारा उठाया, उससे मारपीट की और कथित रूप से 5 लाख रुपये की अवैध मांग भी की। युवक का कहना है कि लगातार तनाव और उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, सात गिरफ्तार

मामले पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 19 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि अनस ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुँचाया और बेहतर उपचार के लिए रेफर किया। एसपी बंसल ने कहा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। एसएसपी संजय वर्मा द्वारा मामले की जांच उनके सुपुर्द की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच निष्पक्ष और गहन होगी। यदि किसी भी व्यक्ति, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो, की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि बुढ़ाना डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के प्रकरण में भी तीन पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप हैं और एसएसपी ने उनको लाइन हाजिर करते हुए जांच शुरू कराई है। अब पुलिस कर्मियों के उत्पीड़न से तंग आकर एक और युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। परिजनों के अनुसान अनस की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अब तीन दिन और बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के कारण नया आदेश जारी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  लखटकिया बदमाश गलकटा ढहाने पर मुजफ्फरनगर पुलिस सम्मानितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »