एमडीए के नाम पर अवैध वसूली और रंगदारी का धंधाः शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्राधिकरण के अवर अभियंता ने खतौली थाने में कराई एफआईआर, फर्जी शिकायतें, डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के आरोप

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के नाम पर अवैध वसूली और अधिकारियों की छवि धूमिल करने का संगठित खेल सामने आया है। स्थानीय लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठने, फर्जी शिकायतें भेजकर दबाव बनाने और सरकारी विभाग के खिलाफ निराधार आरोप गढ़ने के मामले में प्राधिकरण ने एक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की है। इस पूरे प्रकरण ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और कई पीड़ित अब खुलकर सामने आने लगे हैं।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता (जेई) राजीव कोहली की तहरीर पर खतौली थाने में स्थानीय निवासी विनय जैन उर्फ किक्की जैन के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि विनय जैन लंबे समय से एमडीए के नाम पर आम नागरिकों और व्यापारियों को डराकर अवैध वसूली कर रहा था। तहरीर के अनुसार, आरोपी लोगों को धमकाता था कि यदि उसकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह एमडीए में निर्माण संबंधी शिकायतें भेज देगा, जिससे उनके घर या दुकान पर कार्रवाई हो सकती है। कई पीड़ितों ने दबाव में पैसे भी दिए, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनसे दोबारा शिकायत करने की धमकी देकर फिर वसूली की कोशिश की गई।
फर्जी नामों से शिकायतें भेजकर बनाया जाता था दबाव
प्राधिकरण के अनुसार आरोपी केवल धमकी तक सीमित नहीं था, बल्कि वह बदले हुए नामों से शिकायतें भेजकर उन्हें अपनी वसूली का आधार बनाता था। एमडीए की जांच में यह तथ्य सामने आया कि जिन नामों से शिकायतें भेजी गईं, उन पते पर वास्तविक व्यक्ति मौजूद ही नहीं थे। कई पत्रों में प्राधिकरण के वीसी, सचिव, अभियंताओं और कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने जैसे निराधार आरोप लगाए गए। प्राधिकरण ने ऐसे सभी शिकायत पत्रों की प्रतियां पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ताओं से कई बार साक्ष्य और शपथपत्र मांगे गए, परंतु कभी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया।
जेल से छूटते ही शातिर व्यक्ति ने शुरू कर दिया वसूली का खेल
विकास प्राधिकरण का कहना है कि विनय जैन पहले भी रंगदारी और फर्जी शिकायत के मामलों में जेल जा चुका है, जहां उसने लगभग छह माह की सजा काटी थी। जेल से रिहा होने के लिए दिए गए शपथपत्र में उसने एमडीए में किसी भी नाम से शिकायत न करने का वादा किया था, परंतु बाहर आते ही मात्र एक माह बाद उसने फिर एक नए सिलसिले से फर्जी शिकायतें भेजना शुरू कर दिया। इस बार वह अपनी पत्नी और कई गैर-मौजूद व्यक्तियों के नाम से पत्राचार कर रहा था।
मैपल्स अकैडमी से जुड़े विवाद में समझौते के दबाव में वसूली
तहरीर में यह भी उल्लेख है कि मैपल्स अकैडमी से जुड़े एक विवाद में आरोपी ने समझौते का दबाव डालकर वसूली की कोशिश की। प्राधिकरण ने इस मामले की प्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराई है, ताकि उसके अवैध कामकाज का पैटर्न स्पष्ट हो सके। एमडीए अधिकारियों के अनुसार विनय जैन पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी वसूली, अवैध निर्माण की शिकायत करके लाभ उठाने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। इन मामलों में से एक अभी न्यायालय में विचाराधीन है। खतौली थाना प्रभारी दिनेश बघेल ने पुष्टि की है कि एमडीए की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसके खिलाफ बार-बार फर्जी शिकायतें भेजने, अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाने और जनता को धमकाकर अवैध वसूली करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अब आरोपों की गहन जांच कर रही है और पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल

Read More »