सर्वखाप में जयंत चौधरी के नहीं आने से नाराजगी

सर्वखाप मंत्री ने समाज के प्रमुख लोगों के हाथ भिजवाया था निमंत्रण, सोशल मीडिया पर हो रही बहस

मुजफ्फरनगर। गांव सौरम में सम्पन्न हुई सातवीं सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान की ओर से सभी को निमंत्रण भेजे गये। इसमें एक निमंत्रण राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केन्द्र सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी को भी भेजा गया था। जाट समाज के कई प्रमुख लोग रालोद के वरिष्ठ नेताओं के साथ खुद जयंत चौधरी से मिले और उनको सर्वखाप में आने के लिए विधिवत निमंत्रण सौंपा था। जयंत चौधरी ने समाज को भरोसा दिया था, कि वो इसमें शामिल होंगे लेकिन तीन दिनों तक चली इस पंचायत में उनके नहीं आने से अब समाज में नाराजगी और सवाल उठ रहे हैं।
सौरम में 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें राजनीतिक तौर पर कई हस्तियां शामिल रहीं, जिनमें जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेन्द्र सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद हरेन्द्र मलिक, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, रालोद के यूपी विधान मंडल दल के नेता राजपाल सिंह बालियान प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस पंचायत में केन्द्रीय मंत्री और रालोद के मुखिया सांसद जयंत चौधरी को भी बुलावा दिया गया था, लेकिन वो नहीं आये।
इसी को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं, मोहित खाटियान ने अपनी फेसबुक वॉल पर इसके लिए पोस्ट जारी कर कड़ी नाराजगी जताई और उन्होंने वो फोटो भी अपनी पोस्ट के साथ साझा की, जिसमें समाज के कुछ प्रमुख लोग जयंत चौधरी को सर्वखाप पंचायत का निमंत्रण दे रहे हैं। मोहित ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘राष्ट्रीय लोकदल के राजनीति में पिछड़ने का मुख्य कारण है-सही समय पर सही जगह ना पहुंचना…सर्वखाप जैसे महान आयोजन का निमंत्रण होने पर भी नहीं पहुंचना, ये एक बड़ी गलती है। एक विशाल जनसमूह तक अपनी विचारधारा को पहुंचाने का ये सबसे अच्छा मंच था। सामाजिक सौहार्द और अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि को मजबूत करने के लिए जयंत चौधरी को इस महान आयोजन का हिस्सा होना चाहिए था। अपनी राजनीतिक स्थिति के लिए आपको खुद निर्णय लेना पड़ेगा। 3 साल बाद किसी दूसरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की जो आपने घोषणा की है वो राष्ट्रीय लोकदल के अंत का प्रारंभ सिद्ध होगी। हमें ना मंत्री बनना, ना विधायक/सांसद, ना कोई पदाधिकारी, आपके वोटर है अंतिम क्षण तक रहेंगे, बाकी सही/गलत फैसलों का चयन आपको खुद करना है। सलाहकार बदलो, पार्टी की स्थिति अवश्य बदलेगी…..जय हिंद….जय किसान…..। मोहित की इस पोस्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर लंबी बहस देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंच रहे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमरवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः सफाई कर्मचारी की मौत पर हंगामा, शव रखकर वाल्मीकि

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »