प्री-बजट बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने की कृषि बजट दोगुना कर स्वामीनाथन फॉर्मूला लागू करने पर जोर

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष रखे 17 बिंदुओं वाले व्यापक सुझाव

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा आगामी बजट पर हितधारकों से परामर्श की प्रक्रिया के तहत कृषि भवन, नई दिल्ली में आयोजित प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने किसानों की समस्याओं और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को मजबूती से उठाया। इस दौरान दोनों संगठनों ने कृषि बजट को दोगुना करने, किसानों के लिए दीर्घकालिक पंचवर्षीय कृषि नीति लागू करने तथा कृषि को लाभकारी बनाने के लिए संरचनात्मक सुधारों पर जोर देते हुए विस्तृत सुझाव केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कृषि भवन स्थित कक्ष संख्या 142 में आयोजित प्री-बजट कंसल्टेशन मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक तथा पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई। बैठक में किसानों की समस्याओं, कृषि क्षेत्र की जरूरतों और बजट से अपेक्षाओं को लेकर संगठन ने 17 प्रमुख बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि कृषि क्षेत्र देश का सबसे बड़ा रोजगार जनक क्षेत्र होने के बावजूद लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने सरकार से कृषि बजट को दोगुना करने और किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति अपनाने की मांग रखी। संगठन ने कहा कि कृषि को स्थिरता देने के लिए उत्पादन आधारित नहीं, बल्कि किसान कल्याण आधारित पंचवर्षीय कृषि नीति अनिवार्य है। अंत में धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि इन सुझावों को लागू करने से कृषि क्षेत्र मजबूत होगा, किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और देश की खाद्य सुरक्षा और कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आगामी बजट में इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करेगी।

इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्ल

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बैठक में रखे गए प्रमुख सुझाव

1. फसलों का लाभकारी समर्थन मूल्य
संगठन ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार बी-2 लागत का डेढ़ गुना (50ः लाभ सहित) एमएसपी लागू करने की पुरजोर मांग की। किसानों की आय सुरक्षा के लिए एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की बात भी छाई रही।

2. पंचवर्षीय कृषि नीति
बैठक में कहा गया कि नीति बदलावों के कारण किसान असमंजस में रहते हैं। खेती को स्थिरता देने के लिए लंबी अवधि का बाध्यकारी पंचवर्षीय कृषि पैकेज बनाया जाए ताकि उत्पादन, विपणन, सिंचाई व मूल्य निर्धारण स्पष्ट रूप से तय हो सके।

3. सस्ता और लंबी अवधि का कृषि ऋण
किसानों को कम ब्याज दर पर दीर्घकालिक कृषि ऋण उपलब्ध कराने, प्राकृतिक आपदा में ऋण पुनर्गठन और ‘फार्म लोन सिक्योरिटी कॉर्पाेरेशन बनाने की मांग रखी गई, ताकि किसानों का डिफॉल्ट सरकारी जोखिम पूल में आए।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में वर्ल्ड यूनानी डे का भव्य आयोजन: 400 करोड़ के नेशनल इंस्टीट्यूट का जिक्र, 90 मरीजों का मुफ्त इलाज

4. कृषि वैल्यू चेन को मजबूत करना
ग्रेडिंग-सॉर्टिंग यूनिट, कोल्ड चेन, प्रोसेसिंग यूनिट और कृषि लॉजिस्टिक्स पर विशेष बजट प्रावधान करने की सिफारिश की गई, ताकि किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।

5. कृषि विस्तार प्रणाली में सुधार
किसानों को कीटनाशक कंपनियों की बजाय वैज्ञानिक सलाह मिले इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्रों, डिजिटल सलाह प्रणाली और फील्ड स्टाफ को मजबूत करने का प्रस्ताव रखा गया।

6. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार
संगठन ने छोटे किसानों के लिए प्रीमियम शून्य करने, सर्वेक्षण को ड्रोन आधारित बनाने तथा क्लेम भुगतान को समयबद्ध करने की मांग की।
अमेरिका की तरह कीमत गिरने पर भी बीमा कवर देने पर जोर दिया गया।

7. सिंचाई व जल प्रबंधन
देश में बड़ी नहर परियोजनाओं, जल संरक्षण और बाढ़ के पानी को संरक्षित करने वाली परियोजनाओं को गति देने की आवश्यकता बताई गई।

8. कृषि विपणन व इंफ्रास्ट्रक्चर
देश में 42,000 मंडियों की जरूरत बताते हुए मंडियों को आधुनिक सुविधाओं, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंगकृसे लैस करने की जरूरत बताई गई।

9. कृषि आधारित उद्योग
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन हेतु कृषि आधारित और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की सिफारिश की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्वत मामले में मुकदमा दर्ज

10. किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा
किसानों को पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

11. निर्यातक फसलों के लिए बोर्ड
तंबाकू और कॉफी की तरह अन्य निर्यातक फसलों के लिए बोर्ड गठन की आवश्यकता बताई गई।

12. कृषि उपकरणों पर ळैज् समाप्त
खाद, कीटनाशक, पशु आहार, कृषि उपकरण आदि को ळैज् से पूरी तरह मुक्त करने की मांग रखी गई।

13. जलवायु परिवर्तन का समाधान
80 प्रतिशत सब्सिडी पर ड्रिप-स्प्रिंकलर और 20,000 करोड़ के विशेष ‘क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

14. प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान
इस योजना के बजट को दोगुना करने की मांग की गई।

15. कृषि निर्यात एवं व्यापार समझौते
एमएसपी से कम मूल्य पर आयात पर प्रतिबंध और निर्यात प्रतिबंध केवल आपात स्थिति में लागू करने की सिफारिश की गई।

16. युवा किसानों के लिए विशेष फंड
युवा कृषि उद्यमियों के लिए 5 करोड़ तक स्टार्टअप फंड तथा प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर 100 करोड़ तक बिना ब्याज का ऋण दिए जाने का सुझाव दिया गया।

17. डिजिटल खेती
ड्रोन सर्वे, स्मार्ट सेंसर, डिजिटल मौसम स्टेशन और एआई आधारित फसल सलाह के लिए विशेष बजट प्रावधान की मांग की गई।

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हुए लोगजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद पार्टनर के

Read More »