भाकियू अराजनैतिक ने सीएम योगी से किसानों के लिए मांगी ‘बड़ी राहत’

मोरना मिल के विस्तारीकरण, गंगा एक्सप्रेस वे और गन्ना ढुलाई भाड़ा समाप्त करने को लेकर किसान नेताओं ने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसान हितों पर चर्चा करते हुए अनेक प्रमुख मुदृदों को उनके सामने रखा औश्र समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को स्वाबलंबी बनाना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है और उनके हित में सरकार लगातार बड़े कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विद्युत विभाग की वर्कशाॅप में भयंकर अग्निकांड

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाकियू (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, भाकियू (अ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र रंधावा, युवा भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह तथा कोषाध्यक्ष बिंदु कुमार और अतुल बालियान उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

बैठक के दौरान भाकियू (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं भाकियू (अ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने गन्ना क्रय केंद्रों पर लगने वाले भाड़े को समाप्त करने, धान खरीद में तेलाने, मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण, गंगा एक्सप्रेस-वे को बिजनौर से निकाले जाने सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं समाधान के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने किसान हितों से संबंधित नीतियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी अपने विचार रखे और सरकार से इन विषयों पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। बैठक किसान हित में आगे भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की सहमति के साथ सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लकड़ी व्यापारी को लूटने वाला शातिर गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में रोहाना तिराहा सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर के चरथावल विकासखंड क्षेत्र में रोहाना तिराहा सड़क हादसा उस समय हो गया जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में निर्धना गांव की कई महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सहायता टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रोहाना तिराहे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में चार से पांच महिलाएं सवार थीं। इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा रिपोर्ट: 450 पन्नों की गोपनीय जांच आयोग ने सीएम योगी को

Read More »

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »