दुबई और कुवैत में रहने वाले दो लोगों के नाम पर रामपुर में एसआईआर फॉर्म जमा, जांच के बाद मुकदमा दर्ज

रामपुर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुबई और कुवैत में रह रहे दो व्यक्तियों के नाम पर शहर विधानसभा क्षेत्र से एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करा दिया गया। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर अब संबंधित लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसी प्रक्रिया के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर की फूलों की बारिश

इस दौरान पता चला कि एक मतदाता दुबई में रह रहा है, जबकि दूसरा कुवैत में निवासरत है, बावजूद इसके दोनों के नाम से गणना प्रपत्र भरकर प्रस्तुत किए गए। जांच में खुलासा हुआ कि इन दोनों व्यक्तियों की बहन ने तथ्य छिपाते हुए गलत जानकारी के आधार पर फॉर्म जमा किया था। यह कार्य निर्वाचन नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी घायल

प्रकरण की पुष्टि के बाद सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अधिकारियों ने मतदाताओं से स्पष्ट कहा है कि— यदि किसी व्यक्ति का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, तो वह केवल अपने वास्तविक निवास स्थान से ही गणना प्रपत्र जमा करे।

इसे भी पढ़ें:  AKROSH-क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं ने मंत्री कपिल देव के आवास पर दिया धरना

गलत जानकारी देना, दोहरी प्रविष्टि रखना या तथ्यों को छिपाना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी जानकारियां सही, पूर्ण और अद्यतन ही उपलब्ध कराएं, ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जा सके।

Share This Article