मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज

मस्जिद का लाउडस्पीकर उतारने को लेकर हुई थी पुलिस से झड़प, चौकी इंचार्ज पर लगाये थे मारपीट-अभद्रता के आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में बझेडी रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मस्जिद का लाउडस्पीकर उतारने को लेकर हुए विवाद और पुलिस से हुई झड़प के बीच मोअज्जिन द्वारा दिए गए बयान ने माहौल को और गरमा दिया था। वहीं चौकी इंचार्ज पर मारपीट व अभद्रता के लगाए गए आरोपों के चलते मामला और तूल पकड़ गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर जमीयत ने कड़ा एतराज जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
बता दें कि जमीयत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ एसएसपी संजय वर्मा से मुलाकात करते हुए पुलिस द्वारा केवल मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को उतारने के लिए जोर जबरदस्ती की कार्रवाई को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 10 दिसम्बर को सुबह फजिर की नमाज के दौरान ही थाना सिविल लाइन की चौकी कच्ची सड़क के इंचार्ज उप निरीक्षक विनोद कुमार कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मदनी चौक पर स्थित मदीना मस्जिद पर पहुंचे थे और मस्जिद के मौअज्जिन मौहम्मद इरफान के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मौअज्जिन इरफान ने भी एसएसपी कार्यालय पर मीडिया कर्मियों को दिए बयान में आरोप लगाया था कि पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट की और उनके साथ सरेआम गाली गलौच करते हुए अपमानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- पुलिस के सामने ही बच्चन सिंह स्मारक पर हमला, शहीद की मूर्ति तोड़ी

इसी बयान में मौअज्जिन इरफान ने आवेश में आकर पुलिस कर्मियों के लिए कुछ भड़काऊ बातें भी कह दी थी। जहां मौअज्जिन के साथ मारपीट का वीडिया वायरल हुआ तो मौअज्जिन का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी को भड़काऊ भाषण मानते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौअज्जिन इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि मौअज्जिन इरफान ने सरेआम पुलिस कर्मियों पर टिप्पणी करते हुए भड़काऊ भाषण दिया। इसी को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। वहीं जमीयत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम ने पुलिस की इस कार्रवाई को ज्यादती और गलत करार देते हुए रोष जताया है। उनका कहना है कि हमने भी एसएसपी से शिकायत की थी, लेकिन आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि मौअज्जिन को बेइज्जत करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी एक्शन लिया जाये। मौअज्जिन ने जो कहा वो उनकी भावना नहीं बेइज्जत होने का आवेश था।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- पुलिस के सामने ही बच्चन सिंह स्मारक पर हमला, शहीद की मूर्ति तोड़ीमीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »