देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  आनन्द हॉस्पिटल, होटल वेलविस्टा और दि एसडी पब्लिक स्कूल के बेसमेंट अवैध

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त सहारनपुर श्री भानु प्रताप यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष श्री विपिन गर्ग और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

इसे भी पढ़ें:  शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक मंच युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ के साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कॉलेज परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर की सड़कों के बाद अब घरों में लगे कूड़े के ढेर

Also Read This

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »

चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

सहारनपुर। चिलकाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बस स्टैंड चिलकाना के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शुरू हुआ पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियानपुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड चिलकाना पर दो युवक संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिए। आरोप है कि वे वहां से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। इसे

Read More »

बुढ़ाना में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश, जंगल में कांबिंग के बाद दूसरा आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर गोकश बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी खेतों की ओर भाग निकला। बाद में पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 14 मई को थाना बुढ़ाना पुलिस क्राउन स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध एक्सयूवी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा

Read More »