दलित किशोरी की बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों का मंत्री आवास पर हंगामा

मिमलाना गांव की 11वीं की छात्रा 5 दिसंबर से लापता, गुस्साए संगठनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, एएसपी ने पहुंचकर समझाया

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक दलित किशोरी के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा अब तक लड़की का सुराग न लगाए जाने से नाराज हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास का घेराव करते हुए सड़क पर ही धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर अनेक सवाल उठाये। प्रदर्शन के दौरान एएसपी फोर्स के साथ पहुंचे और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों तथा पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, किशोरी को भी जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना गांव से 5 दिसंबर को एक दलित परिवार की किशोरी 11वीं की छात्रा के अचानक लापता होने और कई दिनों बाद भी मामले में कोई ठोस प्रगति न होने से स्थानीय संगठनों में नाराज़गी बढ़ गई है। इसी को लेकर शुक्रवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर आवास का घेराव किया और किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग करते हुए वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी गई। हालांकि मंत्री कपिल देव अग्रवाल शहर में मौजूद न होने के कारण किसी प्रतिनिधिमंडल की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया और मामले के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। सीओ सिटी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर-सम्प्रदाय के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और तलाश जारी है। लेकिन संगठनों का आरोप है कि पुलिस की कार्यवाही बेहद धीमी है और मामले में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों की फर्जी बिलिंग करने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापा

संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी और विहिप नेता ललित माहेशवरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सनातनी बेटियों की सुरक्षा के लिए अब हिंदू संगठन स्वयं मोर्चा संभालेंगे। लव जिहाद जैसे मामलों पर पुलिस की नरमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और किशोरी की सुरक्षित बरामदगी की समयबद्ध गारंटी देने की मांग की। कहा कि शहर कोतवाली पुलिस का रवैया इस प्रकरण में पीड़ित परिवार के प्रति सही नहीं है। वहीं इसी प्रकरण में स्वामी यशवीर महाराज ने 13 दिसम्बर को मिमलाना गांव में पंचायत करने की चेतावनी दे रखी है। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना, हिंदू जागरण मंच, संयुक्त हिंदू महासंघ, वैश्य कुटुंब सेवा समिति सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित नेताओं में ललित महेश्वरी, डॉ. योगेंद्र शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, पंकज भारद्वाज, बागेश अग्रवाल, सचिन सिंघल, बृज बिहारी अत्री, शालू सैनी, शिवकुमार शर्मा, शैंकी शर्मा, सचिन त्यागी, पवन सिंघल, विकास अग्रवाल, कशिश गोयल, रविंदर नायक, मनोहर चौधरी, राजू सैनी और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत में मिला युवक का शव, जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  करोड़ों की फर्जी बिलिंग करने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापाजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  आईआईटीयन ललिता ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोरइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  देशविरोधी बयानबाज़ी के खिलाफ व्यापारियों में पनपा रोषपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए मेरठ के एक

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, चार गिरफ्तार, जेसीबी-ट्रैक्टर जब्तउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान के

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  देशविरोधी बयानबाज़ी के खिलाफ व्यापारियों में पनपा रोषदोपहर करीब 12 बजे पनियाली मार्ग

Read More »