भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल जारी

जांच के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज़ दिखे समर्थक, सुमित मलिक की बिगड़ने लगी हालत

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर जनआक्रोश देखने को मिल रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित तीन सड़कों में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए समाजसेवी सुमित मलिक पिछले तीन दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

जनपद में सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई तीन सड़कों को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन्हीं आरोपों के विरोध में समाजसेवी सुमित मलिक बीते तीन दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सुमित मलिक का आरोप है कि इन सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। सुमित मलिक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सत्ता पक्ष एवं उसके सहयोगी दलों से जुड़े कुछ नेताओं पर भी आपसी गठजोड़ कर भ्रष्टाचार कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा जांच तो कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलने का संदेह गहराता जा रहा है। उन्होंने सीडीओ द्वारा स्थलीय निरीक्षण के साथ डीएम को सौंपी गई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की भी मांग की ताकि जनता को हकीकत पता चल सके।

इसे भी पढ़ें:  तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

भूख हड़ताल के दौरान सुमित मलिक की तबीयत को लेकर भी समर्थकों में चिंता बनी हुई है, शनिवार को उनका स्वास्थ्य कमजोर दिखाई दिया, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल निगरानी तक सीमित कार्रवाई होने से आंदोलनकारी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। इस आंदोलन को ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। पीनना गांव से संजय मलिक, गौरव पवार, बॉबी पवार और कुलदीप पवार धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन जता चुके हैं। वहीं पर्यावरण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कोच, हिमांशु चौधरी और श्रीकांत त्यागी ने भी धरने पर पहुंचकर सुमित मलिक के आंदोलन को जायज़ ठहराया और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। समर्थकों का कहना है कि यदि शीघ्र ही दोषी अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

इसे भी पढ़ें:  आई लव मौहम्मदः मुंबई में बैठे युवक ने दी गर्दन काटने की धमकी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कमलनगर में कुत्ते पर बाइक चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  आई लव मौहम्मदः मुंबई में बैठे युवक ने दी गर्दन काटने की धमकीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल

Read More »