इलेक्ट्रिक राड से लगा करंटः दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

उत्तरी रामपुरी में हुआ हादसा, बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी निधि, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

मुजफ्फरनगर। शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। नहाने के लिए पानी गर्म करते समय इलेक्ट्रिक राड में आई खराबी के कारण फैले करंट ने दो सगी बहनों की जान ले ली। बड़ी बहन को करंट लगता देख छोटी बहन उसे बचाने दौड़ी, लेकिन खुद भी उसी करंट की चपेट में आ गई। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई। घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया और परिवार में कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी की गली नंबर तीन में बुधवार की सुबह अचानक चीख पुकार मचने लगी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच उठी ये चीखें देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना गईं। मोहल्ले में हलवाई का काम करने वाले विनोद कुमार पाल की बड़ी बेटी निधि 21 वर्ष सुबह स्नान के लिए पानी गर्म कर रही थी। उसने बाल्टी में डाली इलेक्ट्रिक राड से पानी का तापमान जांचने के लिए हाथ लगाया, तभी उसे जोरदार करंट लग गया। करंट के तेज दबाव में इलेक्ट्रिक राड फट भी गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बहन की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए दौड़ी छोटी बहन लक्ष्मी 16 वर्ष भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों किशोरियां कुछ ही क्षण में निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिवार के लोग और आसपास के निवासी उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घर में हुई इस दोहरी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गली में कोहराम मचा रहा। परिजन बिलखते रहे और किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। दोनों बहनों के शवों को घर लाकर परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। स्थानीय सभासद रजत धीमान ने भी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मृतका निधि बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी और लक्ष्मी भी पढ़ाई कर रही थी। दोनों बहनों की उज्ज्वल भविष्य की राह अचानक ही इस दर्दनाक हादसे ने छीन ली। घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी श्मशान घाट जनकपुरी पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत,

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »