Deoband- देवबंद में कक्षा 9 के छात्र की बेरहमी से हत्या

देवबंद । देवबंद में सनसनीखेज वारदात-14 वर्षीय किशोर मयंक की हत्या से हड़कंप मंच गया। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुरा (मेघराजपुर) में कक्षा 9 में पढ़ने वाले 14 वर्षीय मयंक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई- देर रात करीब एक बजे की घटना बताई जा रही है। आरोप है कि मयंक को घर से बुलाकर पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई-हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया-रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के ड्राइवर ने शव पड़ा होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी-सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया -मृतक के पिता रूपचंद ने गांव के ही एक दंपति सहित उनके बेटे-बेटी समेत कुल पांच लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है-सुरक्षा की दृष्टि से गांव मे भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गईं है -बताया जाता है की मृतक किशोर मयंक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था -आरोप है की युवकी के परिजनों ने मयंक को फोन कर घर से बुलाया था-जहां उसके साथ मारपीट की गईं -और उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया था ।

इसे भी पढ़ें:  नींद की झपकी और मौत... मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा

सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है- पुलिस ने 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है -पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-तीन दिन बाद

Read More »

रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमारा फायदा उठाया

  वॉशिंगटन/मॉस्को- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका का दबाव भारत-रूस संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने और अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया। हालांकि ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी बताया। भारत को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ज्यादा टैरिफ

Read More »

गाड़ियों के शोरूम में आग, ऊपर रहने वाले छह परिवार फंसे

इंदौर- इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की तल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए, जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी व रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में आग लग गई। अपार्टमेंट के ऊपर दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं आ पा रहे थे। इस कारण उन्हें आसपास के लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाला। आग लगने की घटना सुबह सवा आठ

Read More »