बदरीनाथ धाम में बदले नियम: सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित

बदरीनाथ धाम में धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से अब सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान आयुक्त ने चमोली जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से जमा कराने के लिए व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

प्रशासन ने बताया कि हाल के दिनों में रील और ब्लॉग बनाने के दौरान धार्मिक स्थलों पर विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे मंदिर परिसर की गरिमा प्रभावित हो रही है। इसी को देखते हुए बदरीनाथ धाम में यह सख्त कदम उठाया गया है।

बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के साथ-साथ पौड़ी, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक...सगे भाई कर रहे थे यौन शोषण, मंगेतर को पता चला तो उठाया ऐसा कदम

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »