जब मरीज ज़मीन पर, और बेड पर कुत्ते…गोंडा मेडिकल कॉलेज में मरीजों से पहले कुत्तों को बेड

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। अस्पताल, जहां दर्द से कराहते इंसान इलाज की आस लेकर आते हैं… लेकिन गोंडा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड में नज़ारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। यहां मरीजों के लिए रखे गए बेड पर इंसान नहीं, बल्कि आवारा कुत्ते चैन की नींद सोते नजर आए। एक नहीं, दो नहीं—एक ही बेड पर तीन-तीन कुत्ते आराम फरमाते दिखे।

यह दृश्य किसी कल्पना का हिस्सा नहीं, बल्कि उस वीडियो का सच है जिसे वार्ड में भर्ती मरीज के एक तीमारदार ने मोबाइल कैमरे में कैद किया। वीडियो सामने आते ही सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

इमरजेंसी चालू, मगर हालात बेकाबू

मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाएं बहाल होने की औपचारिक घोषणा हो चुकी है, लेकिन ज़मीनी हकीकत डराने वाली है। जिन बेड पर घायल और ऑपरेशन के मरीजों को लेटना चाहिए, वहां कुत्तों का कब्ज़ा है। मरीज और उनके परिजन या तो कुर्सियों पर बैठे हैं या ज़मीन पर रात काटने को मजबूर।

इसे भी पढ़ें:  कार चालक ने विक्की सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, एम्स में हुई मौत

“पत्र लिख दिया गया है…”

मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर से कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका को पत्र लिख दिया गया है लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि साफ-सफाई का काम देखने वाली कंपनी को भी इस लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रतापगढ़ 5 साल की बच्ची हत्या मामला में सौतेली मां नामजद

लेकिन सवाल यह है कि जब वीडियो सामने आया तब कार्रवाई क्यों, उससे पहले क्यों नहीं?

इलाज से ज्यादा संक्रमण का डर

ऑर्थो वार्ड जैसे संवेदनशील विभाग में आवारा जानवरों की मौजूदगी केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि संक्रमण को खुला न्योता है। हड्डी के ऑपरेशन से गुजर रहे मरीजों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

सिस्टम की बेपरवाही की चीख

यह घटना सिर्फ गोंडा मेडिकल कॉलेज की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की कहानी है जहां कागज़ों में सब कुछ दुरुस्त दिखता है, लेकिन हकीकत में मरीजों से पहले कुत्तों को बेड मिल जाता है।

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि पर सीएम योगी का बड़ा फैसलावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  गया से पिंडदान कर लौट रहे चार लोगों की सड़क

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »