जनसेवा केन्द्र संचालक चोरी के वाहन बेचने के लिए बनाता था फर्जी दस्तावेज

इससे पहले चोरी की घटनाओं में लिप्त उसके साथी दीपक, कपिल और सन्नी को 24 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के वाहनों के गिरोह से मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाता था और उन्हें बेचने में सहयोग करता था। पुलिस ने आरोपी को एक लैपटॉप और प्रिंटर सहित दबोचा है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा के अनुसार, नई मंडी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कूकड़ा जौली रोड स्थित पीएनबी जनसेवा केन्द्र पर चोरी के वाहनों की बिक्री के लिए फर्जी आधार तैयार किए जा रहे हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जनसेवा केन्द्र से प्रकाश उर्फ चिराग उर्फ बेबी निवासी भरतिया कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इससे पहले चोरी की घटनाओं में लिप्त उसके साथी दीपक, कपिल और सन्नी को 24 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि वह पीएनबी जनसेवा केन्द्र चलाता है। उसकी दोस्ती दीपक, कपिल और सन्नी से लंबे समय से है। ये तीनों विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। वाहन स्वामी का नाम और पता आरटीओ ऐप से पता लगाकर वह उनके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इन लोगों के पते पर अपने साथियों की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड वाहनों के स्वामियों के नाम से तैयार करता था। इसके बाद उसके गिरोह के दूसरे साथी चोरी की मोटरसाइकिलों को फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों को बेचते थे, जिसमें प्रकाश को भी अच्छा पैसा मिलता था। चोरों के द्वारा चोरी की गई कई बाइकें फर्जी आधार कार्ड पर ही तैयार दस्तावेजों के जरिये अन्य लोगों को बेची गई थीं। उन्होंने बताया कि दीपक, कपिल और सन्नी की गिरफ्तारी के बाद से प्रकाश फरार चल रहा था। नई मंडी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में कारागार भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह और समय सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहण

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शिव चौक मंदिर में लगी आग, मचा हड़कंपइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  दुबई में जंग के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता और सर्राफ के बेटेमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने

Read More »