Budget: रविवार को बाजार खुला, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट से पहले रविवार को शेयर बाजार में हल्की सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती सत्र में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 15 अंकों की कमजोरी के साथ 82,254 के आसपास आ गया। वहीं, निफ्टी भी दबाव में दिखा और लगभग 32 अंकों की गिरावट के साथ 25,288 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  Budget 2026: बजट डे पर शेयर बाजार का इतिहास क्या कहता है? पिछले 5 सालों में कब मुनाफा, कब नुकसान

आज देश का आम बजट पेश किया जा रहा है और यह दिन निवेशकों के लिए सामान्य रविवार से अलग है। आमतौर पर सप्ताहांत में शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट 2026-27 को देखते हुए इस बार अलग व्यवस्था की गई है। बजट भाषण के दौरान बाजार की गतिविधियों को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने रविवार को भी कारोबार कराने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता है

एक्सचेंजों की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, 1 फरवरी को बाजार में विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया गया है। इसका मकसद यह है कि बजट में होने वाली अहम नीतिगत घोषणाओं पर बाजार तुरंत प्रतिक्रिया दे सके और निवेशकों को फैसले लेने में देरी न हो।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट वाले दिन ट्रेडिंग खुली रहने से निवेशकों को स्पष्ट संकेत मिलते हैं। वित्त मंत्री का बजट भाषण आमतौर पर सुबह 11 बजे शुरू होता है, जिसमें राजकोषीय घाटा, कर ढांचा और अलग-अलग सेक्टरों से जुड़ी घोषणाएं सामने आती हैं। इन्हीं बिंदुओं पर बाजार की दिशा तय होती है, इसलिए रविवार को भी बाजार का खुला रहना निवेशकों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  1 नवंबर से यूपी के 9 शहरों में बिजली विभाग की नई व्यवस्था लागू
Share This Article