गंदे और बदबूदार पानी से त्रस्त संतोष बिहार के लोग, बच्चों की बिगड़ी सेहत

एक सप्ताह से घरों में हो रही दूषित जलापूर्ति, दूषित पानी पीने के कारण कई बच्चे अस्पताल में हुए भर्ती

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के संतोष बिहार क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बीते एक सप्ताह से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि मोहल्ले के कई बच्चे बीमार पड़ गए हैं और कुछ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

शहर के सर्कुलर रोड स्थित संतोष बिहार कॉलोनी में गुप्ता नर्सिंग होम के बराबर वाली गली में निवास कर रहे लोगों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से पानी की टंकी से अत्यंत गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। इस दूषित पानी के उपयोग से मोहल्ले के कई बच्चे बीमार हो गए हैं, जिनमें से कुछ बच्चों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। स्थिति को लेकर मोहल्ले के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका और क्षेत्रीय सभासद को इस गंभीर समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। दूषित जलापूर्ति के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे अभिभावकों की चिंता और गहरी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  आईआईए की श्रम कानून मीटिंग में उद्योगों को मिली व्यावहारिक जानकारी

समस्या के समाधान की मांग को लेकर मोहल्ले वासियों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका के खिलाफ नारे भी लगाए गए। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराई जाए, पाइपलाइन की जांच हो और शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान मौहल्ला निवासी मनोहर सिंह, रेनू लता, नीरज बालियान, राजेंद्र सिंह, मीनू चौहान, मुन्नी, बबीता बालियान, आशु मलिक, उषा सैनी, डोली, ज्योति, रेखा, मिथिलेश, स्वाति ठाकुर सहित अनेक मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने अपने घरों में आ रहे दूषित पानी को भी बाल्टियों और अन्य बर्तनों में रखकर सभी को दिखाया और पालिका प्रशासन की अनदेखी तथा ढुलमुल रवैये के खिलाफ असंतोष भी जाहिर किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शुकदेव की नगरी में उमड़ा आस्था का सागर

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी पर सड़कों पर उतरा कालः तीन हादसों में चार की मौतयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »