गांधी कालोनी के लोकेश ने अमेजन के साथ की 5.27 लाख की ठगी

बेंगलुरू वेयर हाउस पहुंचने पर हुआ वारदात का पर्दाफाश, कोरियर कंपनी के दो कर्मियों सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। अमेजन के पार्सल से तीन लोगों ने मिलकर 5.27 लाख रुपये के सोने के सिक्के चोरी कर लिये। बेंगलुरु में वापस किए गए पार्सल की जांच के बाद शातिराना अंदाज में की गई इस चोरी का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद एमएस वाटर मेलन कंपनी के सुपरवाइजर ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु स्थित अमेजन कंपनी के मुख्यालय से नई मंडी के गांधी कालोनी निवासी लोकेश, आशुतोष और नीलम के नाम से 30 और 31 जनवरी को पांच प्रीपेड पार्सल भेजे गए थे, इनके अंदर सोने के सिक्के थे। इन पार्सल को जानसठ रोड स्थित ब्लू कार्ड कोरियर कंपनी को भेजा गया, जिसको पार्टी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। ब्लू कार्ड कोरियर के कर्मचारी केशव पाल और जानू पाल को पार्सल दिए गए और वो पार्टी तक पहंुचाने के लिए निक गए थे। पार्सल लेने वाले युवक लोकेश से सम्पर्क किया गया तो लोकेश ने फोन कर कर्मियों को पार्सल डिलीवरी के लिए टिकैत चौक पर बुलाया था। यहां पर दोनों कर्मचारियों को पांच-पांच सौ रुपये देकर पांचों पार्सल लोकेश द्वारा ले लिए गए थे और 10 मिनट दोनों कर्मियों को वहीं पर रुकने के लिए कहा गया था।

इसे भी पढ़ें:  अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोश

बताया गया कि इसके बाद लोकेश ने दोनों कर्मियों को अमेजन के सभी पांचों पार्सल लौटा दिए। इसके बाद रिफ्यूजल पार्सल अमेजन के बेंगलुरु स्थित वेयर हाउस पहुंचे तो पार्सल के अंदर खाली बाक्स निकले। इनके अंदर रखे सोने के सिक्के गायब थे। अमेजन में हड़कम्प मच गया, आरोप लगाया गया कि लोकेश ने कोरियर कंपनी के कर्मियों जानू पाल और केशव पाल के साथ मिलकर अमेजन कंपनी से 5 लाख 27 हजार 127 रुपये की ठगी करते हुए सोने के सिक्के हड़प लिए हैं। इस मामले को लेकर ब्लू कार्ड कोरियर को मैन पावर आपूर्ति करने वाली संस्था एमएस वाटर मेलन के सुपरवाइजर विनोद पाल पुत्र रोहताश पाल निवासी दीपक कालोनी थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद ने गुरुवार को लोकेश, केशव और जानू के खिलाफ सोने के सिक्के हड़प लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। नई मंडी कोतवाल इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318-4, 303-2 और 61-2 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार लेकर रिश्ता कराने वाले बिचौलिया सहित छह पर एफआईआर

लोकेश ने बनाया था शातिराना लूट का पूरा प्लान

मुजफ्फरनगर में ब्ल डार्ट कोरियर कंपनी के दो कर्मियों के साथ मिलकर गांधी कालोनी निवासी शातिर लोकेश ने अमेजन के साथ बड़ी लूट का पूरा प्लान बनाया था। इसके लिए लोकेश ने पहले ब्लू डार्ट के दोनों कर्मियों केशव पाल और जानू पाल से जान पहचान बढ़ाई और फिर उनके साथ दोस्ती करते हुए ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के कामकाज की पूरी जानकारी ली। मैन पॉवर आपूर्ति कर्ता कंपनी एमएस वाटर मेलन के सुपरवाईजर दीपक पाल ने नई मंडी थाने में दी तहरीर में ऐसी ही साजिश का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  सेना का वाहन हादसे का शिकार... चार जवान घायल... दो की हालत गंभीर

दीपक के अनुसार लोकेश ने गांधी कालोनी निवासी आशुतोष और नीलम के साथ मिलकर अमेजन से पांच सोने के सिक्के बुक किए थे। इससे पहले कि कोरियर कंपनी निर्धारित पते पर इनकी डिलीवरी करती लोकेश ने केशव पाल और जानू पाल को टिकैत चौक पर फोन कर बुला लिया, यहां पर पांच में तीन पार्सल को रिफ्यूज करते हुए सोने के सिक्के निकालकर पांचों पार्सल वापस कर दिये। दोनों कर्मचारियों ने इसकी सूचना कंपनी को नहीं दी और पार्सल वापस अमेजन को भेज दिये गये। दीपक के अनुसार शातिर लोकेश काफी दिनों से केशव और जानू के सम्पर्क में था। इसने दोनों कर्मियों को लालच देकर अपने साथ मिलाया और अमेजन के सोने के सिक्के हड़पकर ये ठगी की। लोकेश काफी दिनों से केशव और जानू के साथ मिलकर कंपनी के कार्यालय की वास्तुस्थिति जानने के भी प्रयास में लगा रहा था।

Also Read This

राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत को ओड़िसा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आते ही मुजफ्फरनगर में माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और जिले के कई थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया गया कि राकेश टिकैत भुवनेश्वर में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी ओड़िसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे यह सूचना मिलते ही सिसौली स्थित किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें थानों के घेराव का निर्णय लिया गया। इसे भी पढ़ें:  25 हजार लेकर रिश्ता कराने वाले बिचौलिया सहित छह पर

Read More »

27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस तबादला के तहत बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले में एसपी सिटी और एसपी देहात दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 27 आईपीएस ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर इसे भी पढ़ें:  350वें शहीदी पर्व पर देवबंद में प्रभात फेरी, गुरु तेग बहादुर जी को नमन13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, बहराइच और रामपुर के एसपी को पीएसी में भेजा गया,

Read More »

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इसे भी पढ़ें:  सेना का वाहन हादसे का शिकार… चार जवान घायल… दो की हालत गंभीरमुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने हाथों से सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर वैष्णवी, कीर्ति और निझ्ररा रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य

Read More »

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को लेकर भव्य पालकी मे विराजमान कर श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार

Read More »

नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद, फिर भी सीएम पद पर कायम

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद से दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को संवैधानिक नियमों के तहत 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र सभापति

Read More »