MUZAFFARNAGAR-शराब पीकर आया पति, दो दोस्तों को सौंप दी पत्नी

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसका पति एक दिन शराब पीकर घर पर आया, उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे, जो नशे में थे। पति ने घर आकर उस पर दबाव बनाया कि वो उसके दोनों दोस्तों के साथ हमबिस्तर हो जाये और उनको खुश कर दे। महिला ने इसका विरोध किया तो पति और उसके दोनों दोस्तों ने उसको दबोच लिया, कपड़े फाड़ दिए और मारपीट भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विकल्प जैन ने सावन के अंतिम सोमवार को किया भोलेनाथ का रूद्राभिषेक

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नया बांस हुनमान चौक निवासी एक महिला ने महिला थाने में 06 नवम्बर 2023 को महिला थानाध्यक्ष के नाम तहरीर देते हुए अपने पति की शिकायत की थी। महिला ने इस शिकायत में बताया था कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पूर्व नीटू सैनी पुत्र मुनीराम निवासी नया बांस के साथ हुई थी। शादी के बाद नीटू सैनी के नुत्फे से उसको तीन बच्चे पैदा हुए हैं। वो बच्चों को लेकर अपने पति के साथ रह रही है। महिला का आरोप है कि नीटू शराब का आदी है और नशे के कारण उसके तथा बच्चों के साथ आये दिन मारपीट करता रहता है। उसके गलत लोगों के साथ भी सम्बंध हैं। वो उनको लेकर अक्सर घर आता रहता है। अपने परिवार की इज्जत और बच्चों के जीवन की खातिर वो सभी उत्पीड़न सहती रही।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-कुकर्म के बाद बाल अपचारी ने की थी लापता सैफ की हत्या

महिला का आरोप है कि 05 नवम्बर 2023 की रात्रि करीब नौ बजे उसका पति नीटू शराब के नशे में धुत्त होकर आया और उसके साथ उसके दो अज्ञात दोस्त भी थे। महिला का आरोप है कि नीटू ने घर में आते ही उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया। नीटू ने अपनी पत्नी पर दबाव बनाया कि वो उसके दोस्तों के साथ हमबिस्तर हो जाये और उनको खुश कर दे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो नीटू और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, उसके सारे कपड़े फाड़ दिये। शोर शराबा हुआ तो मौहल्ले के कई लोग आये, जिनको देखकर वो भाग गये। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने उसके पति नीटू और दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 323, 354ख और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  जल जीवन मिशन में बन रही टंकी से सामान चुरा ले गया ठेकेदार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जल जीवन मिशन में बन रही टंकी से सामान चुरा ले गया ठेकेदारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो फरारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो

Read More »