बिजनौर की जनता से बोले सीएम योगी-चंदन के माथे पर जीत का चंदन लगा दो

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को बिजनौर दौरे पर हैं। बिजनौर के जेवीएम बैंक्वेट हॉल में सीएम योगी ने प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजनौर लोकसभा से आरएलडी प्रत्याशी चंदन चैहान और नगीना सुरक्षित सीट से प्रत्याशी ओम कुमार के लिए वोट के अपील करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा विदुर की धरती को नमन करते हुए कहा कि अबकी बार बिजनौर लोकसभा के प्रत्याशी चंदन चैहान के सिर पर जीत का चंदन जरूर लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओम कुमार नहटोर से हमारे विधायक हैं। ओम कुमार जो कि नगीना लोकसभा सीट से लोकसभा के प्रत्याशी हैं। लगातार यह जनता के बीच में रहते हैं और इन्हें आप वोट देकर जिताने का काम करें। अभी नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई है। हम लोग पहले चरण में प्रबुद्ध लोगों के बीच में जा रहे हैं। प्रबुद्ध लोगों के बीच में जाने के साथ युवाओं और जनसभाओं में भी हम जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध लोगों की बात पर जनता जनार्दन विश्वास करती है। इसलिए हमने सबसे पहले प्रबुद्ध लोगों से आशीर्वाद लेने का काम किया। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं बिजनौर को देखता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि जो बिजनौर के साथ न्याय होना चाहिए था वह अभी तक हुआ नहीं है। पहले लोग यह सोचते थे कि मुख्यमंत्री यहां पर दोबारा नहीं आएंगे, इसके बावजूद भी मैं यहां दोबारा आया। यहां पर विदुर कुटी जाकर मंदिर के दर्शन भी किए। सीएम योगी ने कहा कि बिजनौर जनपद में मैंने देखा है कि यहां बहुत कम संभावनाएं हैं, जिससे कि यहां की जनता का हित हो सकता है। हमारे जनप्रतिनिधि जो भी प्रस्ताव लाते थे, हमने उस पर काम किया। जब हमें मेडिकल कॉलेज के लिए कहा गया तो हमने तुरंत यहां पर मेडिकल कॉलेज देने का काम किया। बिजनौर सिर्फ बिजनौर नहीं है, बल्कि बिजनौर एक इतिहास की भूमि है।

उन्होंने कहा कि महात्मा विदुर उसके अग्रिम पंक्ति के ऋषि मुनियों की परंपरा में आते हैं, जिन्होंने सत्य बोलने की प्रवृत्ति दिखाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने इसीलिए महात्मा विदुर के नाम पर इस मेडिकल कालेज का नाम रखा और यह मेडिकल कॉलेज अब बनकर कर तैयार हो चुका है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपके यहां पहले चरण में मतदान है। पहले आप मतदान करना और उसके बाद अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करना। अगर आपका वोट सही जगह जाएगा तो बिजनौर का विकास नहीं रुकेगा। कहा कि आपका वोट सही दिशा में गया तो आपको महात्मा विदुर जैसा मेडिकल कालेज मिला।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चैधरी चरण सिंह को पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था, लेकिन प्रधानमंत्री की अगवाई में पहली बार इस सरकार ने चैधरी चरण सिंह के सम्मान में किसानों के नेता को भारत रत्न देने का काम किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस काम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के अंदर भारत की छवि बहुत खराब थी। विकास बंद पड़ा हुआ था और यहां पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था। 2014 के बाद देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई और अब एक देश में एक निशान के साथ-साथ एक संविधान बना है। अयोध्या में आस्था का सम्मान हुआ। जब सही हाथों में जनता का वोट जाता है तो ऐसे ही जनता का सम्मान होता है। आज एमएसपी से ज्यादा किसानों को धान का मूल्य मिल रहा है। आपने कांग्रेस और भाजपा के सहित सभी पार्टी के लोगों के भी कार्यकाल को देखा है।

इसे भी पढ़ें:  PAPERLESS WORK-शिवरात्रि से पहले कलेक्ट्रेट में पेपर लेस होगा कामकाज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  RLD आई रे-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के जुलूस में गूंजा जयंत का गीतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों में

Read More »