जीवित अवस्था में फेंकी थी बच्चीः रामपुरी में शव मिलने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज

दो दिन पहले श्मशान घाट के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था बच्ची का शव, हिंदूवादी संगठन और स्थानीय लोगों ने जताया था रोष, पीएम के बाद हुआ मुकदमा

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला रामपुरी शाहबुद्दीनपुर क्षेत्र में दो दिन पूर्व श्मशान घाट के निकट झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिलने के प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मृत्यु से पूर्व लगी चोटों के कारण अत्यधिक रक्तस्राव और आघात बताया गया है। इससे माना जा रहा है कि बच्ची को जन्म के बाद जीवित अवस्था में ही सड़क पर फेंका गया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी शाहबुद्दीनपुर मार्ग पर स्थित श्मशान घाट के समीप दो दिन पूर्व झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्ते शव को नोच रहे हैं, तो लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को भगाकर बच्ची के शव को उनके चंगुल से छुड़ाया था और पुलिस को सूचना दी गई थी। इस बच्ची का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची के दोनों हाथ कंधे से अलग थे, दाहिने पैर का पंजा गायब था तथा गले का मांस भी कुत्तों द्वारा खाया जा चुका था। शिवसेना से जुड़े कार्यकर्ता और गौसेवक मौके पर पहुंचे तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मामले में गौसेवक नीशू ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन उस पर तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में उपनिरीक्षक आशुतोष शर्मा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 91 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में दो-दो टीएस से बना असमंजस, चेयरपर्सन के आने का इंतजार

उपनिरीक्षक आशुतोष शर्मा ने शहर कोतवाली में दी गई अपनी लिखित सूचना में बताया कि 11 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि मुर्दाघर के सामने शाहबुद्दीनपुर मार्ग मोहल्ला रामपुरी में एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। वहां नवजात बच्ची मृत अवस्था में कच्चे रास्ते पर पड़ी मिली और आसपास भारी भीड़ जमा थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची को कुत्ते नोच रहे थे, जिन्हें लोगों ने भगाया। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेजा गया। 12 फरवरी को परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के अनुसार नवजात की मृत्यु गंभीर चोटों के परिणामस्वरूप हुए अत्यधिक रक्तस्राव और आघात के कारण हुई। इससे स्पष्ट होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को जन्म के बाद इस उद्देश्य से सुनसान स्थान पर फेंक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो जाए।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी एकत्र की जा रही है। संदिग्ध परिस्थितियों में प्रसव कराने वालों और हाल में जन्मे शिशुओं के संबंध में भी जांच की जाएगी। दोषी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। गत दिवस पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव गौसेवक नीशू व अन्य लोगों को सौंप दिया था। नीशू ने अन्य गौ सेवकों के साथ मिलकर बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। सभी लोगों ने मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  योगीराज में भाजपा को घायल कर रही पुलिस, भड़का आक्रो

Also Read This

बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्या

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात में माफिया मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था। बाइक सवार हमलावरों ने सर्विस लेन पर कार रोकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, शोएब पर करीब 15 से अधिक गोलियां चलाई गईं। हमलावर वारदात के बाद अयोध्या की दिशा में फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएम आवास के सामने कूड़ा डलावघर ध्वस्त, अब नहीं डलेगा कूड़ाहत्या

Read More »

देवबंद में वर्ल्ड यूनानी डे का भव्य आयोजन: 400 करोड़ के नेशनल इंस्टीट्यूट का जिक्र, 90 मरीजों का मुफ्त इलाज

देवबंद। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज, देवबंद में हकीम अजमल खां के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) के यूनानी, सिद्धा एवं सोवा रिगपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आसिम अली खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. आसिम अली खान ने अपने संबोधन में यूनानी चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और विस्तार के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनानी प्रणाली के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पहल की गई हैं। गाजियाबाद में

Read More »

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: खतौली कॉलेज में छात्रों को सिखाए ट्रैफिक संकेत, वीडियो से दी गई विशेष ट्रेनिंग

खतौली। शासन के निर्देशानुसार 10 से 28 फरवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत श्री कुन्दकुन्द जैन महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बी.सी.ए. विभाग में विद्यार्थियों को सड़क यातायात संकेतों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक नियमों और संकेतों को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से समझाया गया, जिससे छात्र-छात्राएं संकेतों के व्यावहारिक महत्व को बेहतर तरीके से समझ सकें। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दीप्ती जैन और ई. विकास जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में बी.सी.ए. एवं बी.एससी. (गृहविज्ञान) विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में दो-दो टीएस से

Read More »

शाहपुर में हादसाः दो दोस्तों की टेम्पो को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत

थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Read More »

यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन और आरक्षण लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था को नया स्वरूप देते हुए बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। बजट में 426 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ आउटसोर्स सेवा निगम के लिए 2223.84 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में इस वृद्धि को आगामी महीनों में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नई भर्ती प्रक्रिया अब एजेंसियों के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे यूपी आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के जरिए की जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कर्मचारियों को तय मानदेय और सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »