हरिद्वार में फर्जी आधार कार्ड का बड़ा खुलासा

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने के बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनीत निवासी ग्राम कासमाबाद थाना स्योहारा बिजनौर हाल पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सिडकुल में फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर छापा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायब

इसी क्रम में 22 फरवरी को सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिपलेश्वर मंदिर के पास स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक पुनीत कुमार को फर्जी आधार कार्ड और मार्कशीट तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि सिडकुल क्षेत्र में नौकरी करने आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को स्थानीय पते के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। वह आधार कार्ड में नाम, पता और उम्र में बदलाव कर प्रिंट निकालकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। इस तरह वह लोगों को फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मुहैया करा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से एक लैपटॉप, चार्जर, कलर प्रिंटर-स्कैनर, की-बोर्ड बरामद किया। इसके अलावा चार आधार कार्ड, जिनमें दो कूटरचित पाए गए, और नौ हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित छायाप्रतियां भी बरामद की गईं।

इसे भी पढ़ें:  गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराए और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है, ताकि किसी बड़े गिरोह का खुलासा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  एक पुत्र के लिए कभी न भरने वाला शून्य!

Also Read This

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग से कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों को भेजा जेलईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  एक पुत्र के लिए कभी न भरने वाला शून्य!आग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली से भी

Read More »