अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत: 32 अंजुमनों ने किया मातम का ऐलान

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद वाराणसी का शिया समाज गहरे शोक में डूब गया है। इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने एक सप्ताह के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान खुशी के कार्यक्रम नहीं होंगे और समाज के लोग अपनी दुकानें बंद रखकर सामूहिक मातम मनाएंगे। शहर की 32 अंजुमनों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई है। इमामबाड़ों और मस्जिदों में विशेष दुआओं का सिलसिला जारी है। मौलाना जफर हुसैनी ने कहा कि खामेनेई दुनियाभर में फैले शिया समाज के बड़े धर्मगुरु और मार्गदर्शक थे। उनकी शहादत से पूरी कौम को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। लोग काले कपड़े पहनकर मातम मनाएंगे और मजलिसों का आयोजन करेंगे। दोषीपुरा के मोहम्मद हुसैन ने कहा कि खामेनेई ने पूरी जिंदगी इंसाफ और मजलूमों की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष किया। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेंगी। रविवार शाम शहर के विभिन्न इलाकों में मजलिसें आयोजित की गईं। दोषीपुरा इमामबाड़ा, जव्वादिया अरबी कॉलेज और अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद में तकरीरें हुईं। दोषीपुरा इमामबाड़ा में गुलजार रजा ने कहा कि खामेनेई ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला: 18 याचिकाओं पर बहस

इस अवसर पर मौलाना रिज़वान मारूफी, मौलाना इकबाल ईमानी, शेर अली सहित कई लोग मौजूद रहे। दरगाहे फातमान में ख्वातीनों ने कैंडल जलाकर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। मुफ्ती-ए-बनारस मौ.अब्दुल बातिन नोमानी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि इंसानियत पर किया गया हमला है। रविवार को शहर में पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर रहा। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी गई। दोषीपुरा, कालीमहाल, दालमंडी सहित अन्य मुस्लिम इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व आईएएस को ईडी ने किया तलब

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। रविवार (एक मार्च) से पांच मार्च तक 1785 यात्री वाराणसी से शारजाह नहीं जा सकेंगे। इन यात्रियों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में टिकट बुक कराया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को मोबाइल संदेश के माध्यम से उड़ान निरस्तीकरण की सूचना दे दी गई है। बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम और रात में शारजाह के लिए उड़ान भरने वाले दोनों विमान जंग के चलते रद्द कर दिए गए हैं। अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का असर वाराणसी के शिया समाज पर गहराई से दिखाई दे रहा है। एक सप्ताह तक शहर में मातम, मजलिसें और बंद का माहौल रहेगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय हालात का प्रभाव विमान सेवाओं पर भी साफ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पाई राष्ट्रीय उपलब्धि

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पाई राष्ट्रीय उपलब्धिगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »