मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया।

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले में खिलाड़ियों के जोश और शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेडिकल मावेरिक्स की टीम ने 19.5 ओवर में 138 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यशु प्रधान ने 40 गेंदों में 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम की पारी को संभाला। इसके अलावा वैभव त्यागी ने 19 रन और आदित्य शर्मा ने 25 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदास

139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कन्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 123 रन ही बना सकी और उसे 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से सार्थक चचेत ने 27 रन और दिनेश कुमार ने 25 रन की पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मेडिकल मावेरिक्स की ओर से गेंदबाजी में दिनेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके अलावा मोहम्मद तालिब, दिव्यांश राजपूत और वैभव त्यागी ने भी अहम विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। वहीं टिहरी फाल्कन्स के खिलाड़ी सार्थक को फाइटर आॅफ द मैच चुना गया, जिन्हें यह सम्मान जिला क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र यादव ने प्रदान किया। इस जीत के साथ मेडिकल मावेरिक्स ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  किसान से पैसे लेकर तोड़ दिया जमीन का सौदा, पुलिस दे रही धक्के

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी, परिवार में कोहरामआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें

Read More »