ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया।

अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या में नौसेना के ड्रोन दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें यूएसवी कहा जाता है। इनके साथ जहाज रोधी मिसाइलें भी मौजूद हैं और कुछ फुटेज में हथियारों को दागते हुए भी दिखाया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस समय रिकॉर्ड किया गया था। फिर भी इन दृश्यों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इसे भी पढ़ें:  श्रीलंका राहत उड़ान पर भारत–पाकिस्तान में विवाद, भारत ने पाक के आरोपों को झूठा बताया

इन नौसैनिक ड्रोन की खासियत यह है कि ये पानी की सतह पर या पानी के नीचे चल सकते हैं। इनमें भारी मात्रा में विस्फोटक भरा होता है और तेल टैंकर से टकराते ही विस्फोट हो जाता है। बताया जाता है कि इसी तरह के ड्रोन पहले भी फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमलों में इस्तेमाल किए जा चुके हैं, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला अहम समुद्री मार्ग आंशिक रूप से बाधित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च को ओमान के तट के पास एक कच्चे तेल के टैंकर पर भी ऐसे ही ड्रोन से हमला किया गया था। इस हमले में टैंकर में जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई। घटना में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि जहाज को भी नुकसान पहुंचा। ईरान के कामीकेज ड्रोन, जिन्हें आत्मघाती ड्रोन या शाहेद ड्रोन भी कहा जाता है, बेहद खतरनाक माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  SIR में बढ़ता दबाव: 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत, बंगाल में 34 मौतों का दावा — सियासत तेज

इन ड्रोन की प्रमुख क्षमताएं इस प्रकार बताई जाती हैं  लगभग 2000 किलोमीटर तक उड़ान भरने की क्षमता, 40 से 50 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जाने की क्षमता, 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कम लागत में तैयार होने की क्षमता विशेषज्ञों के अनुसार, इन ड्रोन की मदद से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है, जिससे पूरी दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:  डिब्रूगढ़ में हाईवे बना रनवे: C-130J से उतरे PM मोदी, वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद: क्या बदलेगी रणनीति?आवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस के आधार

Read More »