खतौली ढाबे पर शातिर ठग ने उत्तराखंड के व्यक्ति को बनाया शिकार

दिल्ली से हरिद्वार लौट रहे व्यक्ति के एटीएम से निकाले गए 1.85 लाख रुपये, पीड़ित के बेटे ने हरिद्वार में दी तहरीर, खतौली में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। खतौली कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस से उतरे एक यात्री को नशीली चाय पिलाकर लूटने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित से करीब सवा दो लाख रुपये की नगदी, सोने के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए गए। मामले में हरिद्वार से जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद खतौली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नवीन पुत्र यज्ञ पाल सिह निवासी सैक्टर 05 बी बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार उत्तराखंड के द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 11 फरवरी 2026 को उसकी माता जी के मोबाइल पर सूचना मिली कि नवीन के पिता यज्ञपाल सिंह रोडीबेलवाला पार्किंग के पास बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बीएचईएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद पीड़ित ने बताया कि वह 10 फरवरी को दिल्ली से रोडवेज बस के माध्यम से हरिद्वार लौट रहे थे। रास्ते में देर रात करीब 1:30 बजे बस खतौली क्षेत्र के एक ढाबे पर रुकी, जहां वह शौचालय के लिए उतरे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें चाय पीने के लिए दी। चाय पीने के बाद वह बस में लौट तो आए, लेकिन इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा।

इसे भी पढ़ें:  रघुनाथ मंदिर रामनवमी पर 36 साल बाद खुले द्वार

पीड़ित जब होश में आए तो खुद को रोडीबेलवाला पार्किंग के पास पाया। उनके पास रखा बैग और पर्स गायब था। पर्स में लगभग 10 हजार रुपये नकद, जबकि बैग में 25 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, पांच एटीएम कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, एक्स सर्विसमैन कार्ड, उपभोक्ता कार्ड, पैन कार्ड, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, एक सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। परिजनों ने जब बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि एटीएम कार्ड के माध्यम से लगभग 1 लाख 85 हजार रुपये की निकासी गाजियाबाद के साहिबाबाद सेक्टर-05 क्षेत्र से की गई। पीड़ित को यह जानकारी नहीं है कि आरोपियों को उसके एटीएम का पिन कैसे पता चला।

इसे भी पढ़ें:  कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

हरिद्वार में दर्ज की गई जीरो एफआईआर को घटना स्थल खतौली होने के कारण मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया। खतौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और ढाबों पर सक्रिय संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद यात्रियों से सतर्क रहने और अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तु न लेने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांतिसेना का हल्ला बोल

Also Read This

दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल…लाठीचार्ज…माहौल तनावपूर्ण

देवबंद/सहारनपुर। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

Read More »

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली 

मथुरा- वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवार हमलावरों ने घेरकर सीने में गोली मार दी। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है और पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच करते हुए सात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। उनके सीने से 32 बोर गोली निकली है। हमलावरों की तलाश में दो थानों की पुलिस जुटी है। वनखंडी क्षेत्र स्थित व्यास घेरा निवासी प्रमेंद्र गोस्वामी

Read More »

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »