गौ माता की खातिर ट्रिपल इंजन की सरकार को घेरेगा गौसेवक निशु

गौसेवक ने वीडियो जारी कर किया ऐलान, कहा-गौवंशीय पशुओं के लिए श्मशान, नमक और कफन दिया जाये

मुजफ्फरनगर। शहर मुजफ्फरनगर में गौसेवक निशु ने गौवंशीय पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए समुचित व्यवस्था न होने पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की “डबल इंजन” सरकार पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए अलग श्मशान घाट, नमक और कफन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर उठी मांग ने न केवल प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को भी केंद्र में ला दिया है।

इसे भी पढ़ें:  जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वाद

गौसेवक निशु का कहना है कि जिले में भाजपा की बहुस्तरीय सरकार होने के बावजूद गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए कोई स्थायी और व्यवस्थित स्थल उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में गौसेवक स्वयं चंदा जुटाकर और निजी खर्च से अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं, जो लंबे समय से जारी एक अस्थायी व्यवस्था है। इस मुद्दे को लेकर निशु हाल ही में टाउनहाल में गौसेवकों के साथ धरना भी दिया गया था। इसके बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज निशु ने अब आंदोलन को और तेज करने का संकेत दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही उचित स्थल का चयन कर श्मशान घाट का निर्माण और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था नहीं की गई, तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा

निशु ने यह भी घोषणा की है कि मांग पूरी न होने की स्थिति में जिले के जनप्रतिनिधियों के आवासों के बाहर क्रमिक अनशन और धरना शुरू किया जाएगा। निशु ने कहा कि मुजफ्फरनगर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है, जिला पंचायत और नगर पालिका में भाजपा मजबूत है और जिले में दो मंत्री भी है, इसके बावजूद भी सनातनी संस्कृति के अनुसार गौवंशीय पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है। यहां वहां जंगल में ही धार्मिक क्रिया के बिना ही गौवंशीय पशुओं को गडढे में दबाया जा रहा है, इससे सभी गौसेवकों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। गौसेवक निशु के इस ऐलान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि गौवंश की देखभाल और संरक्षण को लेकर समय-समय पर विभिन्न संगठनों द्वारा आवाज उठाई जाती रही है, लेकिन अंतिम संस्कार की व्यवस्था जैसे संवेदनशील मुद्दे पर इस तरह का आंदोलन पहली बार व्यापक रूप से सामने आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मांग पर क्या कदम उठाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआरः बीएलओ बनकर पालिका लिपिक आकाशदीप ने किया उत्कृष्ट कार्य

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  फर्जी अस्पतालों के खिलाफ भाकियू आंदोलनकारी की टीम

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »