MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा

मुजफ्फरनगर। अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण पति के मन में इतनी नफरत बढ़ी की चार बच्चों के भविष्य को भी दरकिनार करते हुए गुस्से में बेकाबू पति ने इसी नफरत में सोती पत्नी पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर उसको मरणासन्न कर दिया। चेहरे, सिर और गर्दन पर कई वार किये गये। मुंह से कान तक एक पूरा गाल कटकर लटक गया। महिला की चीख पुकार के कारण पड़ौसियों की भी नींद खुल गई। लोग दौड़े तो पत्नी को मरा समझकर आरोपी पति घर से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है। महिला के परिजनों ने गांव पहंुचकर हंगामा किया। परिजनों ने थाने पहुंचकर हमलावर पति के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। उसको जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में दिन निकलने से पहले ही भारी गहमागहमी बन गई। गांव संभलहेडा में जीशान पुत्र मौहम्मद याकूब अपने परिवार के साथ रहता है। वो घर चलाने के लिए मजदूरी करता है। शनिवार की अलसुबह करीब दो बजे जीशान ने बच्चों के साथ सो रही अपनी पत्नी नाहिद पर अचानक ही हमला कर दिया। जीशान ने घर में रखे धारदार हथियार गंडासे से अपनी पत्नी के सिर, चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ कई घातक प्रहार कर दिये, जिससे नाहिद बुरी तरह से लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गई। इस हमले के कारण नाहिद की चीख सुनकर दूसरे परिजनों की आंख खुल गई और वो उसके कमरे में दौड़े तो जीशान अपनी पत्नी को जान से मारने के लिए ताबड़तोड़ वार कर रहा था। परिजनों ने यह देखकर शोर मचा दिया। आस पड़ौस के लोगों की भी नींद उचट गई और वो जीशान की घर की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों और पड़ौसियों ने पत्नी पर हमला कर रहे जीशान को हटाया और घायल नाहिद को परिजन तत्काल ही उपचार दिलाने के लिए अस्पताल की और दौड़ पड़े। इतने में जीशान वहां से फरार हो गया था। जबकि परिजन नाहिद को मरणासन्न अवस्था में सीएचसी जानसठ लेकर आये, वहां से गंभीर अवस्था के कारण चिकित्सक ने घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। परिजनों ने यहां इमरजेंसी में लाकर नाहिद को भर्ती कराया, चिकित्सक द्वारा महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार कराया। गंडासे के वार के कारण नाहिद का चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। उसका बायीं और चेहरे पर मुंह से कान तक गाल पूरी तरह से कटकर लटका हुआ था। इसके साथ ही चेहरे पर, सिर और गर्दन पर भी कई गहरे घाव के कारण महिला के शरीर से काफी खून बह चुका था। उसके चेहरे और अन्य स्थान पर हुए गहरे घाव को बंद करने के लिए चिकित्सक द्वारा टांके लगाये गये। इसके बाद गंभीर अवस्था के कारण नाहिद को हायर सेंटर मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया।

सूचना पर पुलिस संभलहेडा पहुंच गई थी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल महिला के बयान भी दर्ज किये। इसमें महिला ने बताया कि वो सोई हुई थी, अचानक ही उसके पति ने उस पर गंडासे से कई वार कर दिये। वो उसको जान से मारना चाहता था। इसके साथ ही सूचना मिलने पर महिला के परिजन और रिश्तेदार भी संभलहेडा पहुंच गये थे। उन्होंने हमलावर आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हंगामा भी किया। पुलिस सभी को लेकर संभलहेडा चौकी पहुंच गई थी। बाद में परिजनों ने थाने जाकर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा से मिलकर शिकायत की। संभलहेडा चौकी इंचार्ज एसआई आनन्द कुमार ने बताया कि उनको करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि संभलहेडा गांव निवासी जीशान ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार गंडासे से वार करते हुए उसको मरणासन्न कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ मीरापुर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि महिला के चाचा ने हत्यारोपी पति जीशान के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया था, पुलिस टीम ने भागदौड़ के बाद आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया। उसको जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीशान की शादी करीब 12 साल पहले गांव जौला निवासी नाहिद के साथ हुई थी। शादी के बाद जीशान से नाहिद ने चार बच्चों को जन्म दिया। बताया गया है कि दोनों पति और पत्नी में आपसी विवाद बना रहता था। महिला का पति जीशान उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी को लेकर आये दिन उनमें झगड़ा हो जाया करता था। शक को लेकर बनी इसी नफरत में अलसुबह जब परिवार के लोग और नाहिद सभी गहरी नींद में सो रहे थे तो जीशान ने अपनी पत्नी की हत्या के इरादे से उस पर हमला किया। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंद

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बेहड़ा थ्रू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बेहड़ा थ्रू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंदभाकियू नेता

Read More »