1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में कुशल युवाओं की भूमिका अहमः कपिल देव

लखनऊ में कौशल विकास विभाग की वर्चुअल समीक्षा बैठक, आईटीआई सुधार, ड्रॉपआउट रोकने और रोजगार से जोड़ने पर दिया विशेष जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कौशल विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से विभागीय स्तर पर व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देने, औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने और प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विभागीय कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को 20 वर्ष कारावास

मंत्री द्वारा इस वर्चुअल विभागीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश की कौशल विकास नीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्किल इंडिया’ मिशन के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और उद्योगों की मांग के अनुरूप बनाने पर जोर दिया गया। मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटीआई संस्थानों में व्यापक सुधार किए जाएं और उन्हें आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाए। साथ ही, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नवाचार लाते हुए युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में टाटा टैक्नॉलोजी और डेलॉइट इंडिया के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने की रणनीति भी तय की गई। इससे प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पर अगले आदेशों तक रोक

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण संस्थानों में ड्रॉपआउट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे कम करने के ठोस उपाय किए जाएं। ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ आईटीआई में बेहतर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है, और इसमें कुशल युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही कौशल मिलेगा, तो वही प्रदेश की तरक्की की नींव बनेंगे। इस समीक्षा बैठक को प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर देगा, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति को भी नई गति प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:  MDA BIG ACTION-खतौली में अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही

Also Read This

कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा- मृतक की बहन प्रेरणा कश्यप ने बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे। उन्होंने सीधे आयुष को निशाना बनाया और पहले उसे गोली मारी। इसके बाद छोटे भाई पर भी फायरिंग की गई। प्रेरणा ने यह भी बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले कुछ युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने गांव आए थे। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश सम्मेलाल कश्यप के घर

Read More »

सपा-कांग्रेस कर रही महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ः कपिल देव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर विपक्ष के खिलाफ हापुड़ में भाजपा की महिला जनाक्रोश सभा, मातृशक्ति ने दिखाई एकजुटता मुजफ्फरनगर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद सत्ता और विपक्षी के बीच नारी अधिकारों को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। हापुड़ में आयोजित भाजपा की महिला जनाक्रोश सभा में सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताया। सभा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे राजनीतिक रूप से अहम बना दिया। इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को 20

Read More »